विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आरके पुरम के पार्क में मिला ब्लिंकिट राइडर का शव, मौके से जहरीला पाउडर बरामद; जांच में जुटी पुलिस

Published: Sat, 17 Oct 2026 10:53 PM (IST)

आरके पुरम के तिकोना पार्क में ब्लिंकिट चालक विवेक का शव मिला, पास में एल्यूमीनियम फॉस्फाइड का पैकेट भी मिला। ...और पढ़ें

दिल्ली के आरके पुरम में मिला युवक का शव।

दिल्ली के आरके पुरम में मिला युवक का शव।

HighLights

  1. आरके पुरम पार्क में ब्लिंकिट चालक का शव मिला।

  2. मृतक के पास एल्यूमीनियम फॉस्फाइड का पैकेट मिला।

  3. मीठापुर में रिक्शा चालक का शव पेड़ से लटका मिला।

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। आरके पुरम स्थित सोम विहार के तिकोना पार्क में शनिवार सुबह एक युवक का शव मिला। मृतक की पहचान गुरुग्राम निवासी ब्लिंकिट वाहन चालक विवेक के रूप में हुई है।

पुलिस को घटनास्थल से एल्यूमीनियम फॉस्फाइड 56 प्रतिशत पाउडर लिखा एक पैकेट भी मिला है। पुलिस ने उसे जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

पेड़ पर लटका मिला शव

वहीं एक दिन पहले मीठापुर से लोहिया पुल की तरफ जाते समय नहर के पास मोलड़बंद गांव निवासी 26 वर्षीय संदीप का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सूत्रों के मुताबिक संदीप रिक्शा चालक था और नशे का आदी था। प्रथम दृष्टया पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई है। केस दर्ज कर पुलिस आस-पास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

घटनास्थल पर मिला सफेद रंग का पाउडर

दक्षिणी पश्चिमी जिला पुलिस के मुताबिक सुबह लगभग साढ़े आठ बजे आरके पुरम के पार्क में एक व्यक्ति के अचेत अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली थी।

पुलिस टीम मौके पर पहुंची और क्राइम टीम को बुलाकर घटनास्थल की जांच कराई गई। वहां से मिले पैकेट में सफेद रंग का पाउडर जैसा पदार्थ था। इसकी प्रकृति और इस्तेमाल की पुष्टि के लिए जांच की जा रही है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

विवेक को उपचार के लिए सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जानकारी के अनुसार वह कुछ दिन पहले वह अपने मामा के पास आरके पुरम आया था।

पुलिस की पूछताछ में परिजनों ने बताया कि विवेक अवसाद से जूझ रहा था और उसे नशीले पदार्थों के सेवन की पुरानी आदत थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

यह भी पढ़ें- जंतर मंतर डी-नोटिफाई होने के बाद रामलीला मैदान में पहली रैली कांग्रेस की, दिल्ली पुलिस ने NOC दी