रेखा गुप्ता के पोस्टर पर दिल्ली में बवाल, BJP का AAP पर तीखा हमला; महिला आयोग में की जाएगी शिकायत
दिल्ली भाजपा ने करवा चौथ पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की तस्वीर वाले ग्राफिक पोस्टर को लेकर आम आदमी पार्टी पर ...और पढ़ें

रेखा गुप्ता और दिल्ली की महिलाओं के अपमान का आरोप बीजेपी ने आप पर लगाया। फोटो: आर्काइव
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा ने करवा चौथ के दिन मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की तस्वीर वाले एक ग्राफिक पोस्टर को लेकर आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है।
महिला मुख्यमंत्री के अपमान का आरोप
दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने आरोप लगाया कि पोस्टर के जरिए महिला मुख्यमंत्री और दिल्ली की महिलाओं का अपमान किया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा इस मामले में दिल्ली महिला आयोग में शिकायत करेगी।
भाजपा प्रवक्ता के अनुसार, पोस्टर पर ''हर हर रेखा, घर-घर ठेका'' शीर्षक दिया गया है। इसमें मुख्यमंत्री की तस्वीर के साथ शराब की बोतलें दिखाई गई हैं।
पोस्टर में शराब की बोतलों के साथ तस्वीर
प्रवीण शंकर कपूर ने सवाल उठाया कि महिला मुख्यमंत्री की तस्वीर को शराब की बोतलों के साथ प्रदर्शित करना क्या महिलाओं की गरिमा का अपमान नहीं है?
उन्होंने आरोप लगाया कि आप राजनीतिक विरोध के लिए महिला मुख्यमंत्री की तस्वीर का इस्तेमाल कर रही है। भाजपा ने पोस्टर को लेकर तीन प्रमुख आपत्तियां जताई हैं।
पुरानी शराब नीति पर भ्रामक संदेश
पार्टी का आरोप है कि इससे महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंची है, पुरानी शराब नीति को लेकर भ्रामक संदेश दिया जा रहा है
यह भी पढ़ें- दिल्ली में शराब बुकिंग पर सियासी संग्राम के बीच एप हुआ बंद, आम आदमी पार्टी के आरोपों पर भाजपा का पलटवार
