Move to Jagran APP

साढ़े चार माह में 15 दिन ही दफ्तर गए केजरीवाल : भाजपा

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के धरने के खिलाफ दिल्ली सचिवाल

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Jun 2018 10:35 PM (IST)Updated: Sun, 17 Jun 2018 10:35 PM (IST)
साढ़े चार माह में 15 दिन ही 
दफ्तर गए केजरीवाल : भाजपा
साढ़े चार माह में 15 दिन ही दफ्तर गए केजरीवाल : भाजपा

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली :

loksabha election banner

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के धरने के खिलाफ दिल्ली सचिवालय में मुख्यमंत्री कार्यालय पर पांच दिन से धरना दे रहे भाजपा नेताओं की भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। रविवार को भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को खुला पत्र लिखकर धरना खत्म कर काम पर लौटने की चेतावनी दी। भाजपा नेताओं ने लिखा है कि अगर केजरीवाल धरना खत्म नहीं करते हैं तो वह असंवैधानिक धरने को लेकर सोमवार को हाई कोर्ट में याचिका दायर करेंगे। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता, सासद प्रवेश वर्मा, मनजिंदर सिंह सिरसा, जगदीश प्रधान तथा कपिल मिश्रा ने संयुक्त खुला पत्र लिखकर केजरीवाल पर आरोप लगाया कि उनकी दिलचस्पी दिल्ली का शासन चलाने से अधिक अपनी राजनीतिक महत्वकांक्षाओं को पूरा करने के लिए नौटंकी करने में है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि अभी तक मुख्यमंत्री केजरीवाल ने बच्चों के खेल की तरह संवैधानिक मर्यादा तार-तार की है। मुख्यमंत्री का दिल्ली सरकार के अधिकारियों की पिटाई में शामिल होने के चलते अधिकारी उनके घर नहीं आते और मुख्यमंत्री अपने दफ्तर नहीं जाते। मुख्यमंत्री काम नहीं बस राजनीति करते हैं। केजरीवाल पिछले साढ़े चार महीने में फरवरी में 1 दिन, मार्च में 9 दिन, मई में 5 दिन तथा अप्रैल व जून में अभी तक एक भी दिन कार्यालय नहीं गए। पिछले साढ़े चार महीने में वह महज 15 दिन ही कार्यालय गए। गुप्ता ने कहा कि दिल्ली के लोगों ने केजरीवाल की सत्ता की भूख उस समय बहुत नजदीक से देखी जब डेंगू से जूझ रही दिल्ली को छोड़ मुख्यमंत्री और उनके मंत्रीमंडल के साथी पंजाब सत्ता हथियाने के लिए गए। दिल्ली के मुख्यमंत्री अधिकारियों की हड़ताल होने का दावा कर रहे हैं, जबकि अधिकारी लगातार कार्य कर रहे हैं। राजघाट पर केजरीवाल की सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना केजरीवाल के धरने के खिलाफ भाजपा नेता तरह-तरह के तरीके अपना रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को भाजपा नेताओ ने केजरीवाल, सत्येंद्र जैन, और मनीष सिसोदिया वाले मुखौटे लोगों को पहनाकर कटाक्ष किया। इसमें धरने देने की बीमारी और जनता से दूर रहने के कारणों का उल्लेख भाजपा नेताओं ने किया। इसके बाद राजघाट पहुंच भाजपा नेताओं ने बापू की समाधि पर अरविंद केजरीवाल की सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.