विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'PM मोदी के पिता का अपमान बर्दाश्त नहीं', दिल्ली की सड़कों पर उतरे भाजपाई; बोले- बिना शर्त माफी मांगें खरगे

Published: Mon, 26 Oct 2026 08:38 PM (IST)

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के दिवंगत पिता पर की गई टिप्पणी के विरोध में दिल्ली भाजपा ने ...और पढ़ें

खरगे के खिलाफ भाइजपाइयों का गुस्सा फूटा। फोटो: आर्काइव

खरगे के खिलाफ भाइजपाइयों का गुस्सा फूटा। फोटो: आर्काइव

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। पटना में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दिवंगत पिता को लेकर की गई टिप्पणी के विरोध में भाजपा के देशव्यापी प्रदर्शनों के बीच दिल्ली इकाई ने भी सेना भवन से प्रदर्शन शुरू किया।

इसके बाद भाजपा कार्यकर्ता राजा जी मार्ग स्थित खरगे के आवास की ओर बढ़े तो कुशक रोड मोड़ पर पुलिस ने बैरिकेड लगाकर उन्हें रोक लिया। भाजपा नेता और कार्यकर्ता बैरिकेड तोड़ने का प्रयास कर रहे थे।

इसी बीच पुलिस ने प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश भाटिया, प्रदेश महामंत्री मोहनलाल गिहारा समेत करीब 200 भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। पुलिस उन्हें मंदिर मार्ग थाने लेकर पहुंची। इसके बाद सभी को रिहा कर दिया गया।

करीब 200 भाजपा कार्यकर्ता हिरासत में

प्रदर्शन में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे ने कहा कि यह प्रदर्शन जनता की भावनाओं और नाराजगी का प्रकटीकरण है। एक साधारण परिवार से निकलकर नरेन्द्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने हैं।

ऐसे व्यक्ति के संघर्ष और उनके माता-पिता के योगदान का सम्मान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वंशवाद की राजनीति को बढ़ावा देती है। ऐसे में प्रधानमंत्री के दिवंगत पिता का अपमान कोई भी नागरिक बर्दाश्त नहीं करेगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को प्रधानमंत्री के पिता पर अपमानजनक टिप्पणी के लिए माफी मांगनी चाहिए। जब तक वह माफी नहीं मांगेंगे, तब तक भाजपा कार्यकर्ताओं का विरोध जारी रहेगा।

खरगे से माफी मांगने की मांग

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दिवंगत पिता के लिए अभद्र शब्दों का प्रयोग किया है। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी केवल भाजपा के वरिष्ठ नेता नहीं, बल्कि भारत के प्रधानमंत्री और विश्व के प्रमुख नेताओं में से एक हैं।

मल्होत्रा ने आरोप लगाया कि लगातार चुनावों में हार के कारण कांग्रेस हताश है और संवैधानिक संस्थाओं व कानून का सम्मान नहीं कर रही है। प्रदर्शन में ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष संतोष पाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष रजत चौधरी, पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष संतोष ओझा समेत अन्य भाजपा प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- PM मोदी के पिता पर खरगे की टिप्पणी के विरोध में उबाल, शिमला में पुलिस और भाजपा कार्यकर्ता उलझे