आप ने पूरे दलित समाज का किया अपमान : भाजपा
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : विधायक राजू धिंगान के विवादित होर्डिंग पर भाजपा और कांग्रेस ने आ
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : विधायक राजू धिंगान के विवादित होर्डिंग पर भाजपा और कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी (आप) को आड़े हाथों लिया है। भाजपा नेताओं के अलावा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन ने भी इस प्रकरण की निंदा की है।
दिल्ली भाजपा के प्रदेश महामंत्री राजेश भाटिया ने कहा कि होर्डिग पर आप विधायक की तुलना बाबा साहब से करना न सिर्फ महापुरुषों का अपमान है, बल्कि यह पूरे दलित समाज का अपमान है। यह पहली बार नहीं है, जब आप किसी ंिवधायक ने ऐसा किया गया हो। आम आदमी पार्टी देश में संवैधानिक संस्थाओं और महापुरुषों के अपमान का पर्याय बन गई है। आम आदमी पार्टी जाति पर राजनीति करते हैं। केजरीवाल अगर मुस्लिम इलाकों में जाते हैं तो उनके पोस्टर पर मुसलमानों को रिझाने के लिए विवादित शब्दों का प्रयोग किया जाता है। ऐसे कृत्य करने से बाज आना चाहिए।
होर्डिग पर जिनकी तस्वीर, उन्हेंपार्टी से बाहर करे आप : भाजपा प्रवक्ता
दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि जब यह मामला उनके संज्ञान में आया तो उन्होंने माफी मांगने की आवाज उठाई। इस पर विधायक राजू धिंगान को माफी मांगने पर मजबूर होना पड़ा, लेकिन माफी में भी उनकी सफाई ढोंग के सिवाय कुछ नहीं है। विधायक अगर यह कह रहे हैं कि यह होर्डिग उनके समर्थकों ने लगाया तो पार्टी उन समर्थकों को पार्टी से बाहर करे, जिनकी तस्वीर होर्डिग पर छपी है।