विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सफाईकर्मी दीपक की आत्महत्या पर भाजपा का प्रदर्शन, आप पार्षद की बर्खास्तगी की मांग

Published: Sun, 20 Sep 2026 06:19 PM (IST)

दिल्ली भाजपा ने सफाईकर्मी दीपक की आत्महत्या के मामले में आप पार्षद विजय कुमार की बर्खास्तगी की मांग को लेकर ...और पढ़ें

सफाईकर्मी दीपक की आत्महत्या मामले में बीजेपी का प्रदर्शन।

सफाईकर्मी दीपक की आत्महत्या मामले में बीजेपी का प्रदर्शन।

HighLights

  1. भाजपा ने आप पार्षद विजय कुमार की बर्खास्तगी की मांग की।

  2. सफाईकर्मी दीपक की आत्महत्या मामले में प्रदर्शन हुआ।

  3. दीपक की पत्नी संगीता भी प्रदर्शन में शामिल हुईं।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली सफाईकर्मी दीपक की आत्महत्या के मामले में आम आदमी पार्टी के निगम पार्षद विजय कुमार की बर्खास्तगी की मांग को लेकर दिल्ली भाजपा ने रविवार को आप कार्यालय के नजदीक विंडसर प्लेस के नजदीक प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में दिवंगत सफाईकर्मी की पत्नी संगीता अपनी छोटी बच्ची को गोद में लेकर शामिल हुईं और न्याय की मांग की।

भाजपा कार्यकर्ता विंडसर प्लेस पर एकत्र हुए और वहां से आप कार्यालय की ओर मार्च किया। पुलिस ने बैरिकेड लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया। बैरिकेड पार करने के बाद पुलिस ने सांसद योगेंद्र चांदोलिया, विधायक रविंद्र नेगी, रविकांत उज्जैनवाल और पार्षद प्रियंका गौतम समेत प्रमुख नेताओं को हिरासत में लेकर तिलक मार्ग थाने ले गए। जहां एक घंटे बाद सभी को रिहा कर दिया।

भाजपा सांसद योगेंद्र चांदोलिया ने आप पर साधा निशाना

भाजपा सांसद योगेंद्र चांदोलिया ने आप नेतृत्व पर निशाना साधते हुए पूछा कि सफाईकर्मी दीपक को आर्थिक रूप से प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोपों के बावजूद अरविंद केजरीवाल, सौरभ भारद्वाज और कुलदीप कुमार चुप क्यों हैं। उन्होंने पूछा कि आप अपने पार्षद विजय कुमार को पार्टी से कब बर्खास्त करेगी।

चांदोलिया ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और आरोप सही पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सफाईकर्मी दिल्ली को स्वच्छ रखने के लिए दिन-रात काम करते हैं और उनके साथ किसी भी तरह का अन्याय स्वीकार नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में वायु प्रदूषण पर सख्ती: हॉटस्पॉट की मैपिंग शुरू, 31 अक्टूबर तक सड़क निर्माण कार्यों को पूरा करने का लक्ष्य