Move to Jagran APP

प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को सिखाएंगे भाजपा की रीति-नीति : हर्ष मल्होत्रा

जागरण संवाददाता पूर्वी दिल्ली भाजपा के यमुना विहार स्थित उत्तर पूर्वी जिला कार्यालय में सोमवार

By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Oct 2020 10:26 PM (IST)Updated: Mon, 19 Oct 2020 10:26 PM (IST)
प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को सिखाएंगे भाजपा की रीति-नीति : हर्ष मल्होत्रा
प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को सिखाएंगे भाजपा की रीति-नीति : हर्ष मल्होत्रा

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली :

loksabha election banner

भाजपा के यमुना विहार स्थित उत्तर पूर्वी जिला कार्यालय में सोमवार को प्रशिक्षण शिविर के संबंध में जिलाध्यक्ष मोहन गोयल की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें प्रदेश महामंत्री एवं प्रशिक्षण शिविर संयोजक हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि हर मंडल से चार कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण के लिए चुना जाएगा। उन कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति-नीति और विचारधारा के बारे जानकारी दी जाएगी, जिसे वे आगे प्रचारित करेंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा किसी एक व्यक्ति के ऊपर निर्भर नहीं है। पार्टी में संगठन का महत्व है। कार्यकर्ताओं को इस प्रशिक्षण शिविर में बहुत कुछ सिखाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जनसंघ के समय से श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के संघर्ष से भी कार्यकर्ताओं को अवगत कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्र प्रथम, पार्टी द्वितीय और स्वयं तृतीय पार्टी का मूल मंत्र है, जिसे हर कार्यकर्ता को समझना होगा। अंत्योदय के बारे में चर्चा करते हुए बताया कि संगठन के लिए अंतिम पंक्ति में बैठा व्यक्ति भी महत्वपूर्ण है। जिलाध्यक्ष मोहन गोयल ने कहा कि हर मंडल से चार कार्यकर्ताओं को चयनित करने की जिम्मेदारी निर्धारित कर दी गई है। युवा कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति नीति और विचारधारा सिखाने की जरूरत है। घोंडा के विधायक अजय महावर ने कहा कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती। प्रशिक्षण शिविर एक पाठशाला की तरह है, जिसमें कार्यकर्ताओं को अनुशासन का ध्यान रखना होगा। कई सत्रों में प्रशिक्षण शिविर आयोजित होगा। इस बैठक में राजेंद्र अग्रवाल, संजय त्यागी, दिनेश धामा, विनोद जोशी, राजेंद्र करहाना, अर्जुन गुप्ता, कविता शर्मा, नेहा उप्रेती, सुनीता राघव आदि शामिल हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.