बसपा, भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने थामी झाड़ू
जागरण संवाददाता पूर्वी दिल्ली बसपा भाजपा कांग्रेस व जेडीयू पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में मंगलवार को आम आदमी पार्टी (आप) का दामन थामा। आइटीओ स्थित पार्टी कार्यालय में राज्यसभा सदस्य संजय सिंह और उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र प्रत्याशी दिलीप पांडेय पूर्वी लोकसभा क्षेत्र प्रत्याशी अतिशी व बुराड़ी के विधायक संजीव झा और जंगपुरा के विधायक प्रवीण कुमार ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की टोपी पहनाकर आप में शामिल करवाया।
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली : बसपा, भाजपा, कांग्रेस और जेडीयू के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में मंगलवार को आम आदमी पार्टी (आप) का दामन थाम लिया। आइटीओ स्थित पार्टी कार्यालय में राज्यसभा सदस्य संजय सिंह और उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट के प्रत्याशी दिलीप पांडेय, पूर्वी लोकसभा सीट की प्रत्याशी आतिशी, बुराड़ी के विधायक संजीव झा और जंगपुरा के विधायक प्रवीण कुमार ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की टोपी पहनाकर आप में शामिल करवाया।
इस मौके पर संजय सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव गलियों, नालियों के लिए नहीं होगा, बल्कि देश की सियासी सोच को बचाने का होगा। मोदी और शाह की जोड़ी को इस बार सत्ता से उखाड़ फेंकना है। हिदुस्तान को तालिबान न बनने दे मतदाता, ऐसी पार्टी को मतदान करें जो जमीन स्तर पर विकास कर सके। दिलीप पांडेय ने कहा कि अलग-अलग राजनैतिक पार्टियों व सामाजिक संगठनों के सदस्य आप का दामन थामा है। उन्हें मालूम है कि आप ही एक मात्र पार्टी है, जो दिल्ली का पूर्ण रूप से विकास कर रही है। दिल्ली के विकास का रास्ता पूर्ण राज्य बनाए बगैर अधूरा है। दिल्ली के अधूरेपन को दूर करने और उसे पूर्ण राज्य बनाने के लिए आप को वोट करें। वहीं आतिशी ने कहा कि पूर्णराज्य की मांग अब एक आंदोलन बन चुका है। पूर्णराज्य से युवाओं का रोजगार सुनिश्चित होगा, नौकरियों के अवसर बनेंगे, विकास को रफ्तार मिलेगी, सबको पक्का मकान मिल पाएगा।
विश्व मिथिला संघ के संस्थापक और वर्तमान अध्यक्ष अनिल झा ने पार्टी में शामिल होने पर कहा कि आम आदमी पार्टी बिना किसी भेदभाव के जनहित में काम कर रही है। इस पार्टी ने जीतना काम करवाया है, उतना काम किसी ने नहीं करवाया।
बसपा के गोकुलपुर विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान अध्यक्ष अनिल गौतम, पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र कुमार, बुराड़ी से विनोद, गौरव शर्मा, सचिन शर्मा, शहनाज, बसंत, प्रवीण, अशोक यादव, जस्सी, युवी चौधरी, रोहित गोस्वामी, सद्दाम हुसैन, तिमारपुर से विक्रांत लोहिया, कांग्रेस के पूर्व वार्ड अध्यक्ष दयानंद, जेजे सेल के महासचिव रहे कुंवरपाल सिंह, शिकायत प्रकोष्ठ के वार्ड अध्यक्ष एमए बक्शी, सचिव उमेश यादव साथियों के संग आप में शामिल हुए।