विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में AAP नेता की 'एक्स' पोस्ट पर क्यों भड़क गई BJP? पुलिस कमिश्नर से की FIR दर्ज करने की मांग

Published: Wed, 17 Jun 2026 07:19 PM (IST)

भाजपा ने आम आदमी पार्टी के नेता सोमनाथ भारती पर एक पुराने वीडियो को वर्तमान का बताकर दिल्ली सरकार को ...और पढ़ें

आप नेता सोमनाथ भारती की पोस्ट पर भाजपा पहुंची दिल्ली पुलिस के पास। फोटो: आर्काइव

आप नेता सोमनाथ भारती की पोस्ट पर भाजपा पहुंची दिल्ली पुलिस के पास। फोटो: आर्काइव

HighLights

  1. सोमनाथ भारती पर पुराने वीडियो से भ्रम फैलाने का आरोप लगाया

  2. भारती ने 2021 की घटना को वर्तमान बताकर दिल्ली सरकार को घेरा

  3. भाजपा ने दिल्ली पुलिस आयुक्त से एफआईआर दर्ज करने की मांग की

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। भाजपा ने आप नेता व पूर्व विधायक सोमनाथ भारती पर एक पुरानी घटना के वीडियो को वर्तमान का बताकर लोगों को गुमराह करने और दिल्ली सरकार को बदनाम करने का आरोप लगाया है। भाजपा नेताओं ने इसकी शिकायत दिल्ली पुलिस आयुक्त से कर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

भाजपा नेता संकेत गुप्ता और दिल्ली छावनी बोर्ड के सदस्य राजेश गोयल ने मीडिया से कहा कि भारती ने एक्स पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें एक महिला द्वारा दिल्ली छावनी क्षेत्र में नौ वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म और उस जलाने का दावा किया गया है।

सोमनाथ भारती पर भ्रम फैलाने का आरोप 

यह अगस्त, 2021 की घटना है, लेकिन इसे इस तरह प्रस्तुत किया गया जैसे यह वर्तमान समय की हो। वीडियो के साथ आप नेता ने लिखा है कि “चार इंजन की सरकार के बावजूद अगर दिल्ली में ऐसी वीभत्स घटना हुई है तो इसकी जिम्मेवारी किसकी?”

इंटरनेट मीडिया पर पुरानी घटना का वीडियो डालकर वर्तमान सरकार और प्रशासन को बदनाम करने का प्रयास किया गया है। इस प्रकार की भ्रामक जानकारी समाज में भय, भ्रम और असंतोष पैदा कर सकती है।

उन्होंने कहा कि पुलिस आयुक्त ने इसकी जांच कराने व उचित कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता शुभेन्दु शेखर अवस्थी भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें- सलमान खान की वजह से हुई गुरु रंधावा के जिम पर फायरिंग, दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में शूटर ने उगला सच