विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सलमान खान की वजह से हुई गुरु रंधावा के जिम पर फायरिंग, दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में शूटर ने उगला सच

Published: Wed, 17 Jun 2026 06:15 PM (IST)

गुरु रंधावा के जिम के बाहर फायरिंग मामले में क्राइम ब्रांच ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के दो शूटरों अरमान और ...और पढ़ें

सलमान खान की वजह से दिल्ली में गुरु रंधावा के जिम पर फायरिंग की गई थी। फोटो:  आर्काइव

सलमान खान की वजह से दिल्ली में गुरु रंधावा के जिम पर फायरिंग की गई थी। फोटो: आर्काइव

HighLights

  1. गुरु रंधावा के जिम पर फायरिंग मामले में गिरफ्तारी

  2. लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के दो शूटर बहादुरगढ़ से पकड़े गए

  3. सलमान खान से नजदीकी के कारण हुई थी वारदात

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। पश्चिम विहार में पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा के '24 Hours फिटनेस जिम' के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में क्राइम ब्रांच ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के दो शूटरों को बहादुरगढ़ से गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सोनीपत के रेवारा गांव के अरमान और तुषार उर्फ टाशू उर्फ पिंकू के रूप में हुई है। इन्होंने अमेरिका में बैठे लॉरेंस गिरोह के गैंग्सटर अनिल पंडित के निर्देश पर फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया था।

पुलिस दोनों आरोपितों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है और फरार उनके दो साथियों की तलाश में जुटी है।

क्राइम ब्रांच के विशेष पुलिस आयुक्त एचजीएस धालीवाल के मुताबिक, 11 जून की सुबह करीब चार बजे पश्चिम विहार में पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा के '24 Hours फिटनेस जिम' के बाहर फायरिंग की गई थी।

जांच में पता चला कि मोटरसाइकिल पर सवार दो हमलावरों ने जिम पर फायरिंग की। हालांकि इस वारदात में कोई घायल नहीं हुआ था। स्थानीय पुलिस को मौके से सात खाली कारतूस जब्त किए और केस दर्ज कर जांच शुरू की।

सलमान खान से नजदीकी बढ़ने पर करवाई थी फायरिंग

बाद में, लॉरेंस गिरोह के अनिल पंडित की एक इंस्टाग्राम पोस्ट इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुई। इस पोस्ट में उसने जिम में हुई फायरिंग की घटना की जिम्मेदारी ली।

पोस्ट में आरोप लगाया गया कि गुरु रंधावा बालीवुड एक्टर सलमान खान के बहुत करीब आ रहे थे। उसने यह भी दावा किया कि उन्होंने पहले ही रंधावा को सलमान खान से दूर रहने की चेतावनी दी थी, जिसे वे अपना दुश्मन मानते हैं।

ऐसे गिरफ्तार हुए आरोपित

आरोपितों को पकड़ने के लिए मामला क्राइम ब्रांच को सौंपा गया और एसीपी एमेश बर्थवाल की देखरेख में और इंस्पेक्टर राकेश कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

टीम ने हमलावरों के भागने के रास्ते का पता लगाया और लगभग 100 किलोमीटर के दायरे में उनकी गतिविधियों को ट्रैक किया और दिल्ली और हरियाणा में मुखबिरों से जानकारी जुटा साहिल, सागर, अरमान और तुषार की पहचान की। इसके बाद 15 जून को गुप्त सूचना पर बहादुरगढ़ से अरमान और तुषार को गिरफ्तार कर लिया।

साहिल और सागर का चचेरा भाई है अरमान

पूछताछ में पता चला कि अरमान 10वीं तक पढ़ा है और 2022 में पिता की निधन के बाद अपनी मां व बहन के साथ तिलक नगर में रह रहा था। वह शूटर साहिल और सागर का चचेरा भाई है। तुषार 12वीं तक पढ़ा है।

उसके माता-पिता ने 2008 में आत्महत्या कर ली थी। वह 2023 में स्टडी वीजा पर रूस गया था और वहां केएफसी में काम करता था। 31 मई को देश लौटने के बाद वह साहिल-सागर के संपर्क में आया और जिम के बाहर फायरिंग की साजिश में शामिल हो गया।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के टेरर नेटवर्क का भंडाफोड़, तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान के 5 आतंकी गिरफ्तार