विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'न ड्रग्स, न डिप्रेशन', दिल्ली की रामलीला में श्रीराम बने रवि किशन ने युवाओं को दिया आध्यात्मिक संदेश

Published: Tue, 20 Oct 2026 04:10 PM (IST)

दिल्ली की 'अयोध्या की रामलीला' में भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन ने पहली बार भगवान राम का किरदार निभाया। उन्होंने युवाओं ...और पढ़ें

रवि किशन ने पहली बार निभाया रामजी का रोल [Photo Cr.: X (formerly Twitter)]

रवि किशन ने पहली बार निभाया रामजी का रोल [Photo Cr.: X (formerly Twitter)]

HighLights

  1. रवि किशन ने दिल्ली की रामलीला में श्रीराम का किरदार निभाया

  2. भव्य रथ पर सवार होकर मंच पर की शानदार एंट्री

  3. युवाओं को आध्यात्मिकता और नशे से दूर रहने का संदेश दिया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दशहरे के मौके पर पूरे देश में रामलीला की धूम है। जगह-जगह रावण दहन की तैयारी चल रही है और कलाकार राम-सीता के किरदार में दर्शकों का दिल जीत रहे हैं।

इसी बीच दिल्ली में हो रही सबसे बड़ी रामलीलाओं में से एक, ‘अयोध्या की रामलीला’ में एक नया चेहरा चर्चा में भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन भी हैं। रवि किशन इस बार पहली बार भगवान श्रीराम के किरदार में नजर आ रहे हैं।

पहली बार बने श्रीराम, रथ पर हुई ग्रैंड एंट्री

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि रवि किशन भगवान राम की पोशाक में सजे-धजे भव्य रथ पर सवार होकर मंच पर पहुंचे। मंच पर आते ही दर्शकों ने जय श्रीराम के नारों से उनका स्वागत किया।

इस किरदार को लेकर रवि किशन ने कहा, "भगवान राम की कृपा से मुझे पहली बार रामलीला में राम बनने का मौका मिला है। ये मेरे लिए बहुत बड़ा अनुभव है।"

आगे उन्होंने बताया कि बचपन में वह रामलीला में परशुराम, केवट और माता सीता जैसे किरदार निभा चुके हैं, लेकिन भगवान राम का किरदार निभाना उनके लिए बिल्कुल अलग और खास है। वह पूरी कोशिश करेंगे कि इस किरदार के साथ न्याय कर सकें।

युवाओं को दिया आध्यात्मिकता का संदेश

रामलीला के मंच से रवि किशन ने सिर्फ अभिनय ही नहीं किया, बल्कि युवाओं को एक संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि आज के युवाओं को भगवान राम, कृष्ण और शिव के जीवन के बारे में पढ़ना चाहिए।

अपने सफर को याद करते हुए रवि किशन ने कहा, "मैं मिट्टी के घर से निकला हुआ एक साधारण लड़का हूं, जिसका नाम आज पूरी दुनिया जानती है। ये सब सनातन संस्कृति और प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद से ही संभव हुआ है।"

'आध्यात्मिक शक्तियां हर मुसीबत से बचाती हैं'

इसके आगे रवि किशन ने कहा कि ये रूप खासकर मैंने भारत के युवाओं के लिए धारण किया है। आप किसी भी भगवान को मान सकते हैं कोई भी आपके ईष्ट हो सकते हैं। उनका कहना है कि जो रूप मैंने धारण किया है उसकी शक्तियों को भारत के युवा जरूर समझें। यह शक्तियां ही हमें हर बड़ी कठिनाइयों से बचाकर निकालती हैं।

उन्होंने युवाओं को नया संदेश देते हुए कहा कि इन शक्तियों से न आप ड्रग्स में जाएंगे, न ही डिप्रेशन में जाएंगे और ही आपको शराब के लत की जरूरत होगी। किसी भी नशे की जरूरत नहीं है और न ही सुसाइड करने की जरूरत पड़ेगी। डिप्रेशन की सबसे बड़ी शक्ति शरीर के स्वास्थ्य के साथ-साथ आध्यात्मिक शक्ति बहुत जरूरी है।

उन्होंने कहा, "जीवन में जब मुश्किलें आती हैं, तो आध्यात्मिकता ही आपको ताकत देती है। हर किसी को रोज कम से कम आधा घंटा ध्यान करना चाहिए। मैं शिव के ध्यान पर जीवित हूं।

यह भी पढ़ें- दशहरे पर यामी गौतम करेंगी रावण का वध, विश्व प्रसिद्ध लव कुश रामलीला में महिला शक्ति की गूंज