दिल्ली में हाईटेक पार्किंग शुरू, 432 कारें और 193 बाइकें होंगी पार्क; 40 करोड़ से बनी बिल्डिंग में कई सुविधाएं
Delhi Bhikaji Cama Hi-Tech Parking: दिल्ली में आज अत्याधुनिक मल्टी-लेवल कार पार्किंग का उद्घाटन हुआ। बिल्डिंग में एक साथ 432 ...और पढ़ें
-1794558618621_m.webp)
नेहरू प्लेस के बाद अब भीकाजी कामा प्लेस में अत्याधुनिक मल्टी लेवल कार पार्किंग। जागरण
HighLights
उपराज्यपाल ने भीकाजी कामा प्लेस में पार्किंग का उद्घाटन किया।
432 कार और 193 बाइक की पार्किंग क्षमता उपलब्ध।
फास्टैग, ईवी चार्जिंग जैसी आधुनिक सुविधाएं प्रदान की गईं।
जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। Delhi Parking Facility: राजधानी दिल्ली के शहरी बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और जाम की समस्या कम करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने शुक्रवार को भीकाजी कामा प्लेस में अत्याधुनिक मल्टी-लेवल कार पार्किंग (Bhikaji Cama Place Parking) सुविधा का उद्घाटन करते हुए इसे जनता को समर्पित किया।
फरवरी में नेहरू प्लेस में अत्याधुनिक पार्किंग शुरू होने बाद यह डीडीए की एक साल के भीतर पूरी की गई दूसरी बड़ी मल्टी लेवल कार पार्किंग सुविधा है।

कुल 15,449 वर्गमीटर में 40 करोड़ रुपये की लागत से बनी इमारत में एक बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर, दो ऊपरी मंजिलें और छत (टेरेस) के स्तर पर पार्किंग क्षेत्र शामिल है। इसमें कुल 432 कार और 193 बाइक पार्क करने की क्षमता है। इनमें दिव्यांगजनों के लिए 20 कार व 10 बाइक पार्किंग का स्थान आरक्षित किए गए हैं।
फास्टैग आधारित पार्किंग एक्सेस, एक साथ 18 कारों के लिए ईवी चार्जिंग की सुविधा (शुल्क देकर), सीसीटीवी निगरानी, आपातकालीन सेवाओं के लिए डीजी पावर बैकअप, पार्किंग गाइडेंस और मैनेजमेंट सिस्टम और हर मंजिल तक जाने के लिए लिफ्ट की व्यवस्था है।

वहीं, पीने का पानी, पुरुषों-महिलाओं और दिव्यांगजनों के लिए अलग-अलग शौचालय, चालकों के लिए वेटिंग रूम, रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, आग से बचाव के लिए फायर-फाइटिंग व फायर अलार्म सिस्टम जैसी सुविधाएं भी हैं।
आधुनिक पार्किंग सुविधाओं का निर्माण
नेहरू प्लेस की छह मंजिला पार्किंग में 660 कारें और 350 दोपहिया वाहन पार्क करने की क्षमता है। उपराज्यपाल ने कहा कि इन दो आधुनिक पार्किंग सुविधाओं का निर्माण, राष्ट्रीय राजधानी के प्रमुख व्यावसायिक केंद्रों-भीकाजी कामा प्लेस और नेहरू प्लेस-के सुनियोजित पुनर्विकास और कायाकल्प की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इन व्यस्त व्यावसायिक इलाकों में पार्किंग की भीड़ और सड़क किनारे अनधिकृत पार्किंग लंबे समय से एक बड़ी समस्या रही है।

भीकाजी कामा प्लेस में बनी यह नई सुविधा लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करती है। इससे पार्किंग का दबाव कम होगा, सड़क किनारे लगने वाली भीड़ घटेगी और इलाके में ट्रैफिक का आवागमन बेहतर होगा। इस अवसर पर नई दिल्ली सांसद बांसुरी स्वराज व आरके पुरम विधायक अनिल कुमार शर्मा आदि रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।