दिल्ली में अगले 15 दिनों तक यहां ट्रैफिक रहेगा प्रभावित, लग सकता है भीषण जाम; देखें एडवाइजरी
भजनपुरा मेट्रो स्टेशन से गोकलपुरी के बीच अगले 15 दिनों तक यातायात प्रभावित रहेगा। दिल्ली जल बोर्ड द्वारा पानी की ...और पढ़ें
-1770492890932_m.webp)
भजनपुरा मेट्रो स्टेशन से गोकलपुरी के बीच अगले 15 दिनों तक यातायात प्रभावित रहेगा।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। भजनपुरा मेट्रो स्टेशन से गोकलपुरी के बीच अगले 15 दिनों तक यातायात प्रभावित रहेगा। इस मार्ग पर दिल्ली जल बोर्ड की ओर से पानी की पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। कार्य के चलते वजीराबाद रोड पर वाहनों की आवाजाही धीमी हो गई है और जाम की स्थिति बन सकती है।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी है। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार लोग गोकलपुरी फ्लाईओवर अंडरपास से बाएं मुड़कर मौजपुर की ओर जा सकते हैं। यहां से सीलमपुर या शास्त्री पार्क पहुंचा जा सकता है।
पुलिस ने की अपील
इसके अलावा दुर्गापुरी चौक, मौजपुर और शाहदरा मार्ग का उपयोग कर भी शास्त्री पार्क की ओर जाया जा सकता है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अनावश्यक परेशानी से बचने के लिए यात्रा से पहले मार्ग की जानकारी लेकर निकलें।
