विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली के 15000 हजार लोगों को मिली बड़ी राहत, बवाना लाल फ्लैटों में सफाई अभियान शुरू

Published: Thu, 26 Nov 2026 11:56 AM (IST)

बवाना सेक्टर-3 के लाल फ्लैटों में सीवर, नालियों और कूड़े की लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान शुरू हो गया है। सफाई कार्य शुरू होने से 15 हजार निवासियों को गंदगी और जलभराव से राहत मिलने की उम्मीद जगी है।

बवाना के लाल फ्लैटों में सफाई करते कर्मचारी। जागरण

बवाना के लाल फ्लैटों में सफाई करते कर्मचारी। जागरण

HighLights

  1. बवाना लाल फ्लैटों में सीवर, नालियों की समस्या का समाधान।

  2. सफाई कार्य शुरू होने से 15 हजार निवासियों को मिली राहत।

  3. डीएसआईडीसी द्वारा निर्मित फ्लैटों में गंदगी से निजात की उम्मीद।

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। बाहरी दिल्ली के बवाना सेक्टर-3 स्थित लाल फ्लैटों में सालों से सीवर, नालियों और कूड़े की बदहाल समस्या से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिली है।

परिसर की गलियों में जमा सीवर का गंदा पानी, जाम नालियां और जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर को हटाया जा रहा है। सफाई कार्य शुरू होने से स्थानीय लोगों में उम्मीद जगी है कि अब उनको गंदगी और जलभराव की समस्या से निजात मिल जाएगी।

स्थानीय निवासी प्रियंका, वीरमती देवी, तेजबीर और रामचंद् ने सफाई कार्य शुरू होने पर खुशी जताते हुए कहा कि लाल फ्लैटों में लंबे समय से सीवर, नालियों और कूड़े की समस्या बनी हुई थी।

वहीं, गलियों में गंदा पानी जमा होने और जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे होने से रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

कई गली में ऐसे हालात ऐसे थे कि लोगों को गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता था। गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा था। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को झेलनी पड़ रही थी।

जल्द पूरा होगा सफाई का कार्य

डीएसआईडीसी के संबंधित विभाग के अधिकारी ने बताया कि बवाना सेक्टर-3 स्थित लाल फ्लैटों में सीवर, नालियों और कूड़े की सफाई का कार्य शुरू कर दिया गया है। जल्द ही सफाई कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

15 हजार लोगों को मिली राहत

बवाना सेक्टर-3 स्थित लाल फ्लैटों का निर्माण दिल्ली स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन (डीएसआईडीसी) की ओर से कराया गया था।

वर्ष 2006 में आवंटित इस परिसर में करीब 3164 फ्लैट हैं। इनमें लगभग 300 फ्लैट खाली या जर्जर हालत में हैं, जबकि परिसर में करीब 15 हजार लोग रहते हैं। इतनी बड़ी आबादी के बीच सीवर, नालियों और कूड़े की समस्या लोगों के लिए लंबे समय से परेशानी का कारण बनी हुई थी।

अब सफाई कार्य शुरू होने से लोगों को उम्मीद है कि परिसर की व्यवस्था सुधरेगी और उन्हें गंदगी से राहत मिलेगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।