'गूगल के भरोसे न रहें...' दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बारापुल फेज-3 से एम्स जाने वालों के लिए जारी की एडवाइजरी
बारापुला फेज-3 पर सुबह के समय भीषण जाम लग रहा है, लेकिन गूगल मैप इसे खाली दिखा रहा है, जिससे वाहन चालक भ्रमित हो रहे हैं।

HighLights
गूगल मैप पर बारापुला फेज-3 जाम अपडेट नहीं।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने वैकल्पिक मार्गों की सलाह दी।
नोएडा लिंक रोड से ट्रैफिक NH-24/DND डायवर्ट।
जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। बारापुला फेज-3 के मयूर विहार से एम्स जाने वाली लेन पर ट्रैफिक की स्थिति अब भी गूगल मैप पर अपडेट नहीं हो पायी है। पीक समय यानी सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक लगने वाले भीषण जाम के बावजूद गूगल मैप बारापुला फ्लाईओवर खाली दिखा रहा है।
वाहन चालक भ्रम में यहां पहुंच रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस ने मंगलवार को इसे लेकर एक्स पर एडवायजरी जारी कर वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।
जाम कम करने के लिए नोएडा लिंक रोड यानी मयूर विहार से बारापुला फेज-3 की ओर आने वाले ट्रैफिक को एनएच-24 डीएनडी की ओर डायवर्ट किया जा रहा है।
TRAFFIC ALERT 📍 Location: Barapulla Phase-III Elevated Road towards Barapulla/Ring Road from Noida Link Road/Mayur Vihar Phase-I. 📱 Cause: Google Maps is showing Barapulla Phase-III as clear despite heavy traffic, directing commuters towards this stretch and causing congestion during morning peak hours (9 AM– 1 PM). 👮 Action Taken: Traffic approaching from Noida Link Road/Mayur Vihar Phase-I towards Barapulla Phase-III is being diverted towards NH-24/DND to ease congestion. The Google Maps issue has been reported to the concerned agency for urgent correction. 👮 Traffic staff are present at the spot and regulating traffic. #DelhiTrafficPolice #TrafficAlert
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) October 13, 2026
गूगल को दिया रिमाइंडर और ड्रोन से हो रही निगरानी
वहीं गूगल को भी रियल टाइम मैप अपडेट न होने की समस्या के बारे में रिमाइंडर कराया गया है। वहीं ड्रोन के जरिए ट्रैफिक की निगरानी की जा रही है।
जाम की स्थिति बढ़ते ही प्रमुख प्वाइंट पर तैनात ट्रैफिक कर्मियों को जरूरी निर्देश दिए जा रहे हैं। ट्रैफिक डायवर्जन करने के साथ ही मैनुअली नियंत्रित भी की जा रही है।
