विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में बारापुला फेज-3 पर फिर लगा लंबा जाम, मयूर विहार से आने वाले लोग फंसे

Published: Fri, 09 Oct 2026 10:47 AM (GMT+05:30)

दिल्ली के बारापुला फेज-3 फ्लाईओवर पर मयूर विहार से एम्स जाने वाली लेन पर शुक्रवार को भी भारी जाम लगा रहा, जिसकी निगरानी ड्रोन से की जा रही है।

HighLights

  1. बारापुला फ्लाईओवर पर मयूर विहार से एम्स लेन पर जाम जारी।

  2. ट्रैफिक की निगरानी और प्रबंधन के लिए ड्रोन का उपयोग।

  3. गूगल मैप्स की गलत जानकारी जाम का मुख्य कारण।

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली में बारापुला फेज-3 के मयूर विहार से एम्स जाने वाली लेन पर ट्रैफिक की स्थिति शुक्रवार को भी जस की तस रही। इसके चलते ट्रैफिक की निगरानी और प्रबंधन के लिए अब भी ड्रोन का सहारा लिया जा रहा है।

ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, गूगल को कई बार रिमाइंडर दिया जा चुका है। गूगल मैप अपडेट होने में कुछ समय और लग सकता है।

WhatsApp Image 2026-10-09 at 10.57.04

जाम की वजह बन रहा

दरअसल, मयूर विहार से एम्स की तरफ जाने वालों को गूगल सर्च में बारापुला फ्लाईओवर का साढ़े तीन किलोमीटर का हिस्सा ब्लू यानी एकदम खाली दिख रहा है। शॉर्टकट का सुझाव देते हुए गूगल वाहन चालकों को फ्लाईओवर पर पहुंचा रहा है, जो जाम की वजह भी बन रहा है।

WhatsApp Image 2026-10-09 at 10.26.26

वहीं, सराय काले खां के पास लूप व स्लिप रोड के जरिए पांच रास्तों का ट्रैफिक भी एम्स जाने के लिए इसी पर आ रही है।

सराय काले खां से एम्स वाला रास्ता गूगल पर अपडेट है और गूगल जाम होने की स्थिति में वैकल्पिक मार्ग की सलाह भी दे रहा है, पर मयूर विहार से आने वाले इस पर फंस जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Delhi News: बारापुला फेज-3 फ्लाईओवर को लेकर आया बड़ा अपडेट, राजधानी की जनता को जल्द मिलेगी राहत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।