विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आप भी पढ़ें- कैसे रिंकू शर्मा ने किया था 'इस्लाम' पर एहसान, देश-विदेश में वायरल हो रही है जागरण की यह खबर

By JP YadavEdited By:
Published: Sat, 13 Feb 2021 08:18 AM (IST)Updated: Sat, 13 Feb 2021 12:06 PM (IST)

Bajrang Dal Activist Rinku Sharma Murder मानवीय पहलु को उजागर करती इस जानकारी को दैनिक जागरण ने 12 फरवरी के ...और पढ़ें

बजरंग दल के कार्यकर्ता रिंकू शर्मा की फाइल फोटो।
बजरंग दल के कार्यकर्ता रिंकू शर्मा की फाइल फोटो।

नई दिल्ली [धनंजय मिश्रा]। Bajrang Dal Activist Rinku Sharma Murder: पश्चिमी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में बजरंग दल के कार्यकर्ता रिंकू शर्मा की 10 फरवरी की रात चाकू मारकर हत्या करने के मामले में मुख्य आरोपित भी गिरफ्तार हो गया है। इस बीच जागरण की एक खबर इंटरनेट मीडिया में खूब वायरल हो रही है। इसमें बताया गया है कि किस तरह रिंकू शर्मा ने एक आरोपित इस्लाम की पत्नी खून देकर उसकी जान बचाई थी।

मानवीय पहलु को उजागर करती इस जानकारी को दैनिक जागरण ने 12 फरवरी के अंक में खून के एहसानों को खंजर घोंप किया कलंकित शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया था। यह खबर ऑनलाइन भी खूब पढ़ी जा रही है। यह खबर प्रकाशित होने के बाद शुक्रवार को देश के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले लोगों ने टिवट़र, फेसबुक व अन्य आभासी मंचों पर साझा किया बल्कि लोगों ने इस खबर के जरिये रिंकू शर्मा को इंसाफ दिलाने की मुहिम भी शुरू कर दी है।  

गौरतलब है कि श्रीराम जन्म भूमि मंदिर निर्माण को लेकर निकाली गई जागरूकता रैली के दौरान हुए विवाद में एक समुदाय विशेष के हमलावरों ने मंगोलपुरी इलाके में बजरंग दल के कार्यकर्ता रिंकू शर्मा की बुधवार की देर रात चाकू घोंप दिया था। जिनकी इलाज के दौरान अगले दिन अस्पताल में मौत हो गई थी। रिंकू की हत्या में शामिल इस्लाम नाम के आरोपित को भी गिरफ्तार किया गया है। जिसकी पत्नी को अपना खून देकर रिंकू ने ही जीवन दान दिया था। उस समय इस्लाम की पत्नी गर्भवती थी। इतना ही नहीं रिंकू ने कोरोना संक्रमित होने पर इस्लाम के भाई को भी रोहिणी के अस्पताल में भर्ती कराने में मदद की थी। लेकिन आरोपित इस्लाम ने इन एहसानों को सिला यह दिया कि उसने अन्य हमलावरों के साथ मिलकर रिंकू की निर्मम तरीके से चाकू घोंप कर हत्या कर दी थी।

यहां पर क्लिक करके पढ़ें पूरी खबर

वहीं, रिंकू की मां का कहना है कि आरोपित रिंकू शर्मा से चिढ़ते थे कि जय श्रीराम के नारे क्यों लगाता है। इस बात को लेकर विवाद हुआ और उनके बेटे को मार डाला।

Rinku Sharma Murder Case: क्राइम ब्रांच करेगी बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या की जांच

दिल्ली से पंजाब तक किसान प्रदर्शनकारियों का यू टर्न, 'गद्दार' के लिए जागी हमदर्दी; कर रहे रिहाई की मांग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।