आंखों में मिर्च पाउडर डालकर दिल्ली पुलिस पर लाठी-डंडों से हमला, दो हेड कॉन्स्टेबल समेत तीन घायल
बाहरी दिल्ली के मुकुंदपुर में ड्यूटी पर तैनात तीन पुलिसकर्मियों पर हमला हुआ, जिसमें उनकी आंखों में मिर्च पाउडर डाला ...और पढ़ें
HighLights
मुकुंदपुर में ड्यूटी पर तीन पुलिसकर्मियों पर हमला।
आंखों में मिर्च पाउडर डाला, ईंट-डंडों से पीटा।
एक किशोर पकड़ा गया, मुख्य आरोपी फरार।
जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। बाहरी दिल्ली में भलस्वा डेयरी थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर स्थित जनता विहार में पुलिसकर्मियों पर ड्यूटी के दौरान हमला करने का मामला सामने आया है। घटना में तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पुलिस ने मौके से 17 वर्षीय किशोर को पकड़ लिया, जबकि मुख्य आरोपी समेत अन्य लोग फरार हो गए।
पुलिस के अनुसार, 22 अगस्त को करीब 3 बजे बीट स्टाफ के हेड कॉन्स्टेबल दिनेश और हेड कॉन्स्टेबल राजेश जनता विहार में गश्त कर रहे थे। जांच के दौरान उन्हें एक मोटरसाइकिल मिली, जिसके वैध दस्तावेज नहीं थे। नियमानुसार बाइक को दिल्ली पुलिस अधिनियम की धारा 66 के तहत थाने में जमा कराया गया।
पुलिसकर्मियों पर लाठी-डंडों से हमला
बताया कि करीब साढ़े तीन बजे दोनों पुलिसकर्मी बीट पर लौटे तो बाइक मालिक और उसके परिवार के कुछ सदस्य वहां पहुंच गए। पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए आरोपियों ने पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया और ईंट व डंडों से हमला कर दिया।
हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल हुए
वहीं, सहायता के लिए पहुंचे हेड कॉन्स्टेबल टीनू पर भी हमला किया गया। तीनों पुलिसकर्मी घायल हुए, जबकि दिनेश के सिर में चोट लगी है।
यह भी पढ़ें- कब चलेगी पैलेट गन? दिल्ली पुलिस ने तय किए नियम; सख्त SOP से लेकर पूरे विवाद तक जानिए सबकुछ
इस मामले में एफआईआर संख्या 537/26 दर्ज की गई है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। मुख्य आरोपी सुनील उर्फ पंकज इलाके का बीसी है और उसके खिलाफ पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें दो एनडीपीएस और गंभीर अपराधों से जुड़े हैं।
