विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली के ऐतिहासिक स्मारकों की सुरक्षा पर ASI का फोकस, बारिश में हादसे रोकने के लिए कड़े इंतजाम

Published: Sun, 12 Jul 2026 10:53 AM (IST)

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने मानसून के मद्देनजर दिल्ली के 174 संरक्षित स्मारकों के रखरखाव और सुरक्षा के लिए विशेष निर्देश जारी किए हैं।

सांकेतिक तस्वीर। सौजन्य- AI Generated

सांकेतिक तस्वीर। सौजन्य- AI Generated

HighLights

  1. एएसआइ ने दिल्ली के 174 स्मारकों पर बढ़ाई चौकसी।

  2. जर्जर हिस्सों पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जाएगी।

  3. कोटला फिरोजशाह, बेगमपुरी मस्जिद जैसे स्थलों पर विशेष निगरानी।

वीके शुक्ला, नई दिल्ली। मानसून के मौसम को देखते हुए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने दिल्ली मंडल के अंतर्गत आने वाले सभी 174 संरक्षित स्मारकों के रखरखाव और सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश जारी किए हैं।

दिल्ली मंडल ने सभी स्मारकों के प्रभारियों को मानसून के दौरान नियमित निरीक्षण, जलभराव रोकने, साफ-सफाई और संरचनात्मक सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा है। इसका उद्देश्य वर्षा के कारण ऐतिहासिक धरोहरों को होने वाले नुकसान को रोकना और पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

पर्यटकों की आवाजाही नियंत्रित करने के निर्देश

एएसआई ने विशेष रूप से उन स्मारकों या उनके हिस्सों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा है, जो जर्जर स्थिति में हैं। ऐसे स्थानों पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती करने और पर्यटकों की आवाजाही नियंत्रित करने के निर्देश दिए गए हैं।

अधिकारियों को कहा गया है कि किसी भी खतरे की स्थिति में तत्काल आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो। साथ ही वर्षा के दौरान नियमित निगरानी और मरम्मत संबंधी आवश्यक कार्यों की रिपोर्ट भी तैयार की जाएगी।

एएसआई के अनुसार दिल्ली में जिन स्मारकों या उनके हिस्सों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी, उनमें प्रमुख रूप से शामिल कोटला फिरोजशाह का शाही महल वाला भाग, बेगमपुरी मस्जिद, महरौली स्थित बहादुर शाह का जफर महल, पुराना किला के मुख्य द्वार की ऊपरी मंजिल के आसपास का जर्जर हिस्सा आदि शामिल हैं। इन स्थानों पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती के साथ पर्यटकों को जोखिम वाले क्षेत्रों से दूर रखने की व्यवस्था की गई है।