'रेलवे ट्रैक के आधुनिकीकरण के साथ मशीन से रखरखाव को बढ़ावा', ट्रैक मेंटेनर सम्मेलन में बोले अश्विनी वैष्णव
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अखिल भारतीय ट्रैक मेंटेनर सम्मेलन में रेलवे ट्रैक के आधुनिकीकरण और मशीन से रखरखाव को बढ़ावा देने की बात कही।
-1776852874946_m.webp)
HighLights
अखिल भारतीय ट्रैक मेंटेनर सम्मेलन में ट्रैक मैन को दी तकनीकी ज्ञान बढ़ाने की सलाह
काम के दौरान ट्रैक मैन की मृत्यु होने पर मिले मिले बलिदानी का दर्जाः शिव गोपाल मिश्रा
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि रेलवे के आधुनिकीकरण के साथ ही कर्मियों व यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना आवश्यका है। सुरक्षित ट्रेन परिचलान में ट्रैक रखरखाव करने वाले कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। ट्रैक रखरखाव में आधुनिक तकनीक को अपनाया जा रहा है।
ट्रैक-मैन को हथौड़ा व भारी भरकम उपकरण लेकर चलने की आवश्यकता नहीं हो इसके लिए ट्रैक के रखरखाव में मशीन को बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रत्येक ट्रैक-मैन को हरसंभव तकनीकी ज्ञान प्राप्त करने के साथ ही अपने सुझाव देने चाहिए जिससे कि व्यवहारिक बदलाव किया जा सके।
ट्रैक-मैन, की-मैन के काम करने का बदलेगा तरीका
रेलमंत्री ने ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन (एआइआरएफ) द्वारा ताल कटोरा स्टेडियम में आयोजित अखिल भारतीय ट्रैक मेंटेनर सम्मेलन को संबोधित किया। कहा, रेलवे ट्रैक के नवीनीकरण से ही ट्रैक-मैन, की-मैन के काम करने का तरीका बदलेगा। उन्होंने रेलवे में अपनाए जा रहे आधुनिक तकनीक की जानकारी दी।
उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजेश कुमार पांडे ने रेलकर्मियों को अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखकर ट्रैक पर काम करते हुए मोबाइल के उपयोग से बचने की सलाह दी। दिल्ली के मंडल रेल प्रबंधक पुष्पेश रमन त्रिपाठी ने कहा कि एआइ, ड्रोन सहित आधुनिक तकनीक के युग में भी ट्रैक-मैन की भूमिका का कोई विकल्प नहीं है। वह प्रतिकूल परिस्थितियों में वह काम करता है। सभी ट्रैक-मैन, गैंग-मैन को आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराया जा रहा है जिससे कि उन्हें भारी-भरकम बोझ नहीं ढोना पड़े। इससे उनका समय भी बचेगा।
एआइआरएफ के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा ने कहा कि ट्रैक के रखरखाव करते हुए प्रत्येक वर्ष तीन से चार रेलकर्मी की मौत होती है। उनकी सुरक्षा के लिए रक्षक उपकरण दिए जाए। ट्रैक-मैन को तकनीशियन का कैडर और पदोन्नति के अवसर मिलना चाहिए। महिला ट्रैक मैन को दूसरे कैडर में जाने की अवसर दिया जाए।
सम्मेलन में कार्य के दौरान मृत्यु होने पर ट्रैक मैन को बलिदानी का दर्जा देने, वेतनमान व भत्ता बढ़ाने, एलडीसी में 10 प्रतिशत ट्रैक मैन को पदोन्नति देने, काम के घंटा आठ घंटे सुनिश्चित करने, पेयजल व शौचालाय की सुविधा की मांग की गई। मांगें पूरी नहीं हुई तो एक जून को मौन रखकर विरोध करने की घोषणा की गई। इस अवसर पर रेलवे बोर्ड के सदस्य (अवसंरचना) विवेक कुमार गुप्ता सहित अन्य अधिकारी, यूनियन के पदाधिकारी उपस्थित थे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।