अरविंद दीप बने एसीबी के नए चीफ
फोटो 601 जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस में विशेष आयुक्त सिक्योरिटी तैनात अरविंद द
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली :
दिल्ली पुलिस में विशेष आयुक्त सिक्योरिटी तैनात अरविंद दीप को दिल्ली सरकार के भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) का नया चीफ बनाया गया है। मुकेश कुमार मीणा का मिजोरम तबादला कर देने से एसीबी के मुखिया का पद खाली पड़ा था। यह बहुत अहम पद माना जाता है। अरविंद दीप के पास वर्तमान में सिक्योरिटी व विजिलेंस की भी जिम्मेदारी है। बताया जाता है कि एसीबी चीफ का पदभार ग्रहण के बाद सिक्योरिटी व विजिलेंस जैसे दोनों अहम यूनिटों की जिम्मेदारी इनसे ले ली जाएगी। इन दोनों यूनिटों की जिम्मेदारी दो विशेष आयुक्त स्तर के अधिकारियों को दिए जाएंगे।
अरविंद दीप दिल्ली पुलिस में कई अहम पदों पर रहे हैं और काफी तेज तर्रार अधिकारी माने जाते हैं। सिक्योरिटी से पहले वह कई सालों तक विशेष आयुक्त, स्पेशल सेल रहे हैं। इनके कार्यकाल के दौरान ही देश में पहली बार अलकायदा के आतंकी पकड़े गए थे।