विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अंकिता भंडारी केस: शाहदरा में राहुल गांधी के खिलाफ दलित समाज का फूटा गुस्सा, पुतला फूंककर जताया विरोध

Published: Fri, 16 Oct 2026 02:45 PM (GMT+05:30)

शाहदरा की बिहारी कॉलोनी में दलित समाज ने राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन कर उनका पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने दुष्यंत ...और पढ़ें

राहुल गांधी को दलित विरोधी बताते हुए फूंका पुतला

राहुल गांधी को दलित विरोधी बताते हुए फूंका पुतला

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। शाहदरा की बिहारी कालोनी स्थित लाल बत्ती पर बुधवार को दलित समाज के लोगों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने राहुल गांधी को दलित विरोधी बताते हुए उनका पुतला फूंका। इस दौरान राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

दरअसल, उत्तराखंड में अंकिता भंडारी की हत्या के मामले में उनके माता-पिता ने भाजपा नेता दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर सवाल उठाए हैं। उनकी मांग है कि मामले की सीबीआइ से जांच पूरी होने तक नियुक्ति पर आगे की कार्रवाई रोकी जाए।

राहुल-प्रियंका गांधी ने की थी अंकिता के माता-पिता से मुलाकात 

14 अक्टूबर को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिल्ली में अंकिता के माता-पिता से मुलाकात कर उनकी मांग का समर्थन किया था। शाहदरा में प्रदर्शन कर रहे राहुल ने राहुल गांधी के इस रुख को दलित समाज के सम्मान और प्रतिनिधित्व के विरोध के रूप में पेश किया।

उन्होंने आरोप लगाया कि दलित समाज से आने वाले नेता की संवैधानिक पद पर नियुक्ति के मामले में कांग्रेस का रवैया उचित नहीं है।

प्रदर्शन की दे डाली चेतावनी

दलित समाज के सम्मान और अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने दलित समाज से राहुल गांधी और कांग्रेस की नीतियों का विरोध करने की अपील की। साथ ही, चेतावनी दी कि उनकी मांगों और चिंताओं को नजरअंदाज किया गया तो आगे भी प्रदर्शन किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- अंकिता भंडारी मामले में गरमाई राजनीति, दलित संगठनों ने कांग्रेस पर लगाया राजनीतिक लाभ लेने का गंभीर आरोप

यह भी पढ़ें- अंकिता भंडारी हत्याकांड: राहुल गांधी की राष्ट्रपति को चिट्ठी, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रोकने की मांग