दिल्ली की सुंदर नर्सरी में सजेगा लोक-शिल्प का रंग, 13 नवंबर से तीन दिन तक चलेगा 'अनंत उत्सव'
दिल्ली के सुंदर नर्सरी में 13 से 15 नवंबर तक तीन दिवसीय लोक व शिल्प महोत्सव 'अनंत उत्सव' आयोजित होगा। ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।
HighLights
सुंदर नर्सरी में 13-15 नवंबर तक तीन दिवसीय अनंत उत्सव।
विभिन्न राज्यों की पारंपरिक कलाएं, लोक नृत्य और संगीत प्रस्तुत होंगे।
हस्तशिल्प प्रदर्शनी, बिक्री और कार्यशालाएं भी आयोजित की जाएंगी।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली के सुंदर नर्सरी स्थित एम्फीथिएटर में 13 से 15 नवंबर तक तीन दिवसीय लोक व शिल्प महोत्सव अनंत उत्सव आयोजित होगा।
स्पिक मैके, एचसीएल कंसर्ट और आगा खान ट्रस्ट फार कल्चर की इस संयुक्त पहल में विभिन्न राज्यों की पारंपरिक कलाओं का संगम देखने को मिलेगा।
महोत्सव की शुरुआत 13 नवंबर को अश्विनी शंकर के शहनाई वादन से होगी। तमिलनाडु की विशाखा हरि की हरिकथा, असम का बोडो नृत्य और छत्तीसगढ़ की प्रभा यादव द्वारा पंडवानी की प्रस्तुति भी दी जाएगी।
पारंपरिक कलाओं का प्रदर्शन
दूसरे दिन केरल का ओट्टनथुल्लल, मणिपुर का लोक नृत्य और महमूद फारूकी की दास्तानगोई (दास्तान-ए-कर्ण) मुख्य आकर्षण रहेंगे। अंतिम दिन असम का गायन बायन, ओडिशा का मयूरभंज छऊ और मध्य प्रदेश के प्रहलाद सिंह टिपानिया द्वारा कबीर वाणी की प्रस्तुत दी जाएगी।
विशेष कि यहां हस्तशिल्प की प्रदर्शनी, बिक्री व कार्यशाला भी आयोजित होंगी, जिनमें ओडिशा की पट्टचित्र, बंगाल की कालीघाट और राजस्थान की फड़ पेंटिंग जैसी पारंपरिक कलाएं प्रदर्शित की जाएंगी।
यह भी पढ़ें- गोभी की नर्सरी में डाल दी खरपतवार नाशक दवा, मधेपुरा में उपद्रवियों की हरकत से किसान को भारी नुकसान; शिकायत दर्ज
