विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आनंद विहार स्टेशन पर उमड़ी भारी भीड़, 50000 से ज्यादा यात्रियों ने किया सफर; छठ पर्व पर चलाई गईं स्पेशल ट्रेनें

Published: Fri, 13 Nov 2026 10:21 AM (IST)

छठ महापर्व के लिए घर जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर उमड़ी, जहां 50,000 से ...और पढ़ें

गुरुवार को आनंद विहार टर्मिनल परिसर में यात्रियों की भीड़। जागरण

गुरुवार को आनंद विहार टर्मिनल परिसर में यात्रियों की भीड़। जागरण

HighLights

  1. आनंद विहार स्टेशन पर छठ के लिए भारी भीड़।

  2. पचास हजार से अधिक यात्रियों ने किया गंतव्य के लिए प्रस्थान।

  3. भीड़ नियंत्रण हेतु होल्डिंग एरिया का उपयोग किया गया।

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। छठ महापर्व पर घर जाने वालों भीड़ आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर देखने केा मिली। बिहार और पूर्वांचल की ओर जाने वाली ट्रेनों में सफर करने के लिए बड़ी संख्या में यात्री यहां पहुंचे।

बुधवार को रेलवे स्टेशन से 50 हजार से अधिक यात्री अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण रेलवे प्रशासन को भीड़ नियंत्रित करने के लिए होल्डिंग एरिया का सहारा लेना पड़ा।

उधर, बस अड्डे पर भी खासी भीड़ देखी गई। जो यात्री ट्रेन से नहीं जा सके वे बसों के ब्रेक जर्नी कर अपने घरों के लिए रवाना हुए।

शुक्रवार से शुरू हो रहे छठ महापर्व के चलते गुरुवार को बड़ी संख्या में लोग घर जाने के लिए आनंद विहार रेलवे स्टेशन से रवाना हुए। पूर्वांचल और बिहार जाने वाली बीस ट्रेनों के अलावा सात विशेष ट्रेनों का संचालन भी किया गया था।

compressed_82091677

गुरुवार को आनंद में फुटओवर ब्रिज पर लगी लोगों की भीड़। जागरण

प्लेटफार्म पर यात्रियों की भीड़

इसके लिए सुबह से ही लोग स्टेशन पहुंचने लगे। टिकट लेने के बाद प्लेटफार्म पर यात्रियों की भीड़ बढ़ने पर उन्हें होल्डिंग एरिया में रोका गया। प्लेटफार्म पर जगह बनने और ट्रेन आने के अनुसार यात्रियों को आगे जाने दिया गया।

इसके बावजूद यात्रियों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। सिर पर बैग और हाथों में बच्चों का सामान लिए लोग ट्रेन पकड़ने के लिए बेताब दिखे। फुटओवर ब्रिज पर भी यात्रियों की आवाजाही का दबाव बना रहा। सुरक्षा कर्मियों को भीड़ नियंत्रित करने के लिए मशक्कत करनी पड़ी।

ट्रेन में सवार होने में परेशानी

यात्री सुमित साहू ने बताया कि छठ पर परिवार के साथ बिहार जाना है। भीड़ इतनी अधिक है कि बच्चों और सामान को संभालना मुश्किल हो रहा है। ट्रेन का इंतजार भी काफी देर तक करना पड़ा। विशेष झा ने बताया कि त्योहार पर घर पहुंचने की जल्दी है। भीड़ के कारण प्लेटफॉर्म तक पहुंचने और ट्रेन में सवार होने में परेशानी हुई।

रेलवे स्टेशन के साथ आनंद विहार अंतरराज्यीय बस अड्डे पर भी यात्रियों का हुजूम उमड़ा। प्रयागराज, गोरखपुर, आजमगढ़, अयोध्या और बनारस जाने वाली बसों में सवार होने के लिए लोग इंतजार करते रहे। परिवार और सामान के साथ यात्री जल्द से जल्द अपने घर पहुंचने की कोशिश में जुटे रहे।

यह भी पढ़ें- विक्रमशिला 7 घंटे तो आनंद विहार स्पेशल 23 घंटे लेट, छठ महापर्व पर रेलवे की खुली पोल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।