अमित शाह 7 जुलाई को दिल्ली में शुरू करेंगे 70 लाख पौधारोपण अभियान, 300 नई इलेक्ट्रिक बसें भी समर्पित करेंगे
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 7 जुलाई को दिल्ली में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत 70 लाख ...और पढ़ें

मंगलवार को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 70 लाख पौधारोपण महाभियान का शुभारंभ करेंगे।
HighLights
अमित शाह 7 जुलाई को 70 लाख पौधारोपण अभियान शुरू करेंगे।
300 नई इलेक्ट्रिक बसों का भी लोकार्पण, दिल्ली होगी प्रदूषण मुक्त।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जन-आंदोलन बनाने की अपील की।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली सरकार की 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत 7 जुलाई मंगलवार को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 70 लाख पौधारोपण महाभियान का शुभारंभ करेंगे। इस मौके पर 300 नई इलेक्ट्रिक बसों का भी लोकार्पण किया जाएगा।
सीएम रेखा गुप्ता ने जनता से की जुड़ने की अपील
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस अभियान को जनआंदोलन बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अब वायु प्रदूषण को दिल्ली की मजबूरी नहीं मानना चाहिए। समय आ गया है कि हम हवा बदलें और दिल्ली को हरा-भरा बनाएं।अभियान की मुख्य बातें70 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत
- 7 जुलाई को अमित शाह द्वारा शुभारंभ
- 300 नई इलेक्ट्रिक बसों का लोकार्पण
- पर्यावरण संरक्षण और जन कल्याण से जुड़े अन्य विकास कार्यों का उद्घाटन
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, 'शुरुआत माननीय गृह मंत्री जी करेंगे, लेकिन इस संकल्प को एक जन-आंदोलन बनाना हम सबकी जिम्मेदारी है।' उन्होंने दिल्लीवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक पौधे लगाने में भाग लें और अभियान को सफल बनाएं।
पंजीकरण कैसे करें?
इच्छुक व्यक्ति https://greendrive.delhivanmahotsav.in पर जाकर अपना पंजीकरण कर सकते हैं। यह अभियान दिल्ली को स्वच्छ, हरित और स्वस्थ बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। सरकार का मानना है कि पौधारोपण के साथ-साथ इलेक्ट्रिक बसों का विस्तार वायु प्रदूषण को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
- स्लॉट बुकिंग: लोग पौधारोपण के लिए पोर्टल पर जाकर अपनी सुविधानुसार स्लॉट बुक कर सकते हैं।
- मुफ्त पौधे: अभियान के तहत घर या आस-पास लगाने के लिए मुफ्त पौधे प्राप्त किए जा सकते हैं।
- वृक्ष रथ: सामुदायिक पौधारोपण (Community drives) के लिए कॉलोनियों या सोसायटियों में विशेष 'वृक्ष रथ' को आमंत्रित किया जा सकता है।
- दिल्ली ग्रीन वॉरियर: पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक नागरिक खुद को पोर्टल पर 'ग्रीन वॉरियर' के रूप में पंजीकृत कर सकते हैं।
