22 दिन में दूसरी बार दिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, कानून-व्यवस्था की समीक्षा की
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 22 दिन में दूसरी बार दिल्ली पुलिस मुख्यालय का दौरा किया। उन्होंने राजधानी की ...और पढ़ें

अमित शाह पहुंचे दिल्ली पुलिस के हेडक्वार्टर। फाइल फोटो
HighLights
गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस मुख्यालय का दौरा किया।
राजधानी की कानून-व्यवस्था की गहन समीक्षा की गई।
22 दिन में यह उनका दूसरा महत्वपूर्ण दौरा था।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राजधानी की कानून-व्यवस्था की समीक्षा करने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बृहस्पतिवार को जय सिंह रोड स्थित दिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचे।
गृह मंत्री का यह दौरा बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि ठीक तीन हफ्ते पहले ही 24 अक्टूबर को उन्होंने पुलिस मुख्यालय में उच्च-स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की थी।
उस बैठक में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार समेत दिल्ली पुलिस के समस्त वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए थे।
अक्टूबर 2026 से पहले 30 अगस्त 2022 में किया था मुख्यालय का दौरा
पिछली बार उन्होंने बड़े आयोजनों और विरोध प्रदर्शनों से निपटने की तैयारियों, भीड़ प्रबंधन, खुफिया जानकारी जुटाने और विभिन्न इकाइयों के बीच बेहतर तालमेल के अलावा महिला सुरक्षा, ड्रग्स तस्करी और संगठित अपराध के नेटवर्क को ध्वस्त करने की रणनीति पर चर्चा की थी।
ट्रैफिक प्रबंधन को सुगम बनाने और यह सुनिश्चित करना कि विरोध प्रदर्शन किसी भी तरह से कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर संकट न बनें आदि मसले पर भी चर्चा हुई थी। गौरतलब है कि 24 अक्टूबर की समीक्षा बैठक से पहले गृह मंत्री अमित शाह ने 30 अगस्त, 2022 को दिल्ली पुलिस मुख्यालय का दौरा किया था।