विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन चलेगी, छत्तीसगढ़-MP जाने वालों को बड़ी राहत

Published: Wed, 30 Sep 2026 12:34 PM (IST)

हजरत निजामुद्दीन से अंबिकापुर के बीच चलने वाली अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब सप्ताह में एक की जगह दो दिन चलेगी। ...और पढ़ें

अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन चलेगी। फोटो: आर्काइव

अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन चलेगी। फोटो: आर्काइव

HighLights

  1. अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन चलेगी

  2. यात्रियों की बढ़ती भीड़ और त्योहारों को देखते हुए निर्णय

  3. छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश के यात्रियों को लाभ होगा

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। हजरत निजामुद्दीन से अंबिकापुर के बीच चलने वाली ट्रेन अब सप्ताह में एक दिन की जगह दो दिन चलेगी। इससे उत्तर प्रदेश के भी कई शहरों को लाभ मिलेगा।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस ट्रेन में यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखकर यह निर्णय लिया गया है। इससे यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिल सकेगा। त्योहार के दिनों में भी इस रूट के यात्रियों को लाभ होगा।

सप्ताह में दो दिन चलेगी ट्रेन

अंबिकापुर–हजरत निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस (22407/22408) सप्ताह में दो दिन चलेगी इसके मार्ग, समय और ठहराव में कोई परिवर्तन नहीं होगा। हजरत निजामुद्दीन–अंबिकापुर एक्सप्रेस (22408) अभी मंगलवार को चलती है।

चार अक्टूबर से यह रविवार और मंगलवार दो दिन चलेगी। वहीं, प्रत्येक बृहस्पतिवार को चलने वाली अंबिकापुर–हजरत निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस (22407) छह अक्टूबर से मंगलवार और बृहस्पतिवार दो दिन चलेगी।

समय और ठहराव में बदलाव नहीं

अंबिकापुर से यह ट्रेन सुबह साढ़े सात बजे चलती है और अगले दिन तड़के 4:25 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचती है। वापसी में हजरत निजामुद्दीन से रात 11 बजे चलकर अगले दिन शाम 6:50 बजे अंबिकापुर पहुंचती है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि प्रत्येक रूट की समीक्षा की जा रही है।

यह भी पढ़ें- शिमला और धर्मशाला देश के 50 स्मार्ट शहरों में शामिल, दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग; प्राथमिकता से मिलेगा बजट