विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिवाली पर दिल्लीवाले गटक गए ₹589 करोड़ की शराब, बिक्री में 13.5% का भारी उछाल; टूटा पुराना रिकॉर्ड

Published: Wed, 11 Nov 2026 10:42 AM (IST)

दिल्ली में दीपावली से पहले दो सप्ताह में शराब की बिक्री में भारी उछाल आया है। इस दौरान करीब 589.17 ...और पढ़ें

दीवाली पर शराब की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री। सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड

दीवाली पर शराब की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री। सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड

HighLights

  1. दीपावली से पहले दिल्ली में शराब की बंपर बिक्री।

  2. दो सप्ताह में ₹589.17 करोड़ की शराब बिकी।

  3. बिक्री में 13.53 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दीपावली पर रोशनी से संबंधित आइटम, मिठाइयों की खरीदारी के साथ दिल्ली में शराब की बिक्री भी खूब बढ़ी। त्योहार से पहले शराब की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ रही।

आबकारी विभाग के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, दीपावली से पहले दो सप्ताह के दौरान दिल्ली में करीब 589.17 करोड़ रुपये की शराब का कारोबार हुआ।

यह पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 70.20 करोड़ रुपये अधिक है। इस तरह शराब की बिक्री में 13.53 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।