विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में अलीपुर में 2 गोदामों में लगी आग, फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियों ने पाया काबू

Published: Fri, 10 Jul 2026 07:55 AM (IST)

अलीपुर की ठेके वाली गली में देर रात दो गोदामों में भीषण आग लग गई, जिसे आठ दमकल गाड़ियों ने ...और पढ़ें

HighLights

  1. अलीपुर में दो गोदामों में देर रात लगी आग

  2. आठ दमकल गाड़ियों ने कई घंटों की मशक्कत से बुझाया

  3. शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका, कोई हताहत नहीं

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। अलीपुर स्थित ठेके वाली गली में शुक्रवार देर रात दो गोदामों में भीषण आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ और न ही किसी के हताहत होने की सूचना है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

कार्ड बोर्ड और फॉइल पेपर रोल में लगी आग 

बताया जा रहा है कि गोदामों के टिन शेड के भीतर बड़ी मात्रा में रखे कार्डबोर्ड और फॉइल पेपर के रोल्स ने आग को तेजी से फैलने में मदद की, जिससे देखते ही देखते दोनों गोदाम आग की चपेट में आ गए।

स्थानीय लोगों ने धुआं और आग की लपटें उठती देख तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित कर लिया।

फिलहाल दमकल विभाग की ओर से कूलिंग ऑपरेशन जारी है। अधिकारियों का कहना है कि आग लगने के सही कारणों और नुकसान के आकलन के लिए जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- बिहार से नेपाल तक फैला था जाली नोट गिरोह का नेटवर्क, दिल्ली से होती थी सप्लाई