दिल्ली के सरिता विहार में बेड के बॉक्स में मां-बेटी का शव मिलने से सनसनी; पड़ोसी अकाउंटेंट पर हत्या का शक
दक्षिणी दिल्ली के सरिता विहार में एक मां और उसकी छह वर्षीय बेटी की निर्मम हत्या कर दी गई। पड़ोसियों ...और पढ़ें

दिल्ली के आली विहार में मां-बेटे की हत्या। सांकेतिक तस्वीर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। सरिता विहार थाना के भीम कालोनी, आली विहार में एक महिला व उसकी छह वर्षीय बेटी की हत्या का मामला सामने आया है। कमरे से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को कमरे में बेड के बाक्स से दोनों के शव मिले, जिन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
प्राथमिक जांच में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। पुलिस को पड़ोस में ही रहने वाले अकाउंटेंट पर शक है, जो फरार है। उसके पकड़े जाने पर हत्या के कारणों का पता चल सकेगा।
दक्षिणी पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त डा. हेमंत तिवारी ने बताया कि शुक्रवार की रात 10.30 बजे सरिता विहार थाने में पीसीआर काल आयी। फोन करने वाले ने बताया कि भीम कालोनी, आली विहार के एक घर में दो लाशें मिली हैं। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची।
बेड के बॉक्स में मिले शव
घर के भीतर महिला और एक छह वर्षीय लड़की के शव बेड के स्टोरेज बाक्स में छिपी हुई मिलीं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेजा गया। मृतका की पहचान 35 वर्षीय ज्योति के रूप में हुई, जो पति सुदर्शन व छह वर्षीय बेटी के साथ रहती थी।
क्राइम और एफएसएल टीमों ने क्राइम सीन को प्रोसेस किया और जरूरी सुराग जुटाए। शुरुआती मेडिकल जांच में कोई साफ बाहरी घाव नहीं दिखा। वहीं 21 फरवरी को हुए पोस्टमार्टम जांच में मौत का कारण गला घोंटना और दम घुटना बताया गया।
मौत के सही कारणों को जानने के लिए पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस की शुरुआती जांच और स्थानीय पूछताछ के दौरान उसी बिल्डिंग में रहने वाले 35 वर्षीय अकाउंटेंट दीन दयाल की पहचान मुख्य संदिग्ध के तौर पर हुई है। भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत केस दर्ज कर संदिग्ध की तलाश की जा रही है।
