SC/ST एक्ट के केस में यूट्यूबर अजीत भारती की मुश्किलें बढ़ीं, जमानत के लिए खटखटाया दिल्ली HC का दरवाजा
यूट्यूबर अजीत भारती ने सांसद चंद्रशेखर आजाद पर टिप्पणी मामले में एससी/एसटी और आईटी एक्ट के तहत दर्ज केस में अग्रिम जमानत से इंकार के ट्रायल कोर्ट के फैसले को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी है।

ट्रायल कोर्ट के सात सितंबर के निर्णय को यूट्यूबर अजीत भारती ने दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी है।
HighLights
अजीत भारती ने अग्रिम जमानत के लिए दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया।
एससी/एसटी और आईटी एक्ट के तहत दर्ज है मामला।
सांसद चंद्रशेखर आजाद पर टिप्पणी को लेकर दर्ज हुआ केस।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। सांसद चंद्रशेखर आजाद पर की गई टिप्पणियों के लिए एससी/एसटी अधिनियम के तहत दर्ज किए गए मामले में अग्रिम जमानत देने से इंकार करने के ट्रायल कोर्ट के सात सितंबर के निर्णय को यूट्यूबर अजीत भारती ने दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी है।
अजीत भारती के विरुद्ध 23 अगस्त को दिल्ली के नार्थ एवेन्यू थाने में एससी/एसटी अधिनियम साथ-साथ आइटी अधिनियम की धारा 67 सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी की गई थी। यह शिकायत आजाद समाज पार्टी (कांशी राम) के दिल्ली अध्यक्ष बालकराम बौद्ध ने दी थी।