विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

AISA अध्यक्ष नेहा बोरा ने चौथी बार बाॅन्ड भरने से किया इनकार, दिल्ली पुलिस से मांगे केस से जुड़े और दस्तावेज

Published: Wed, 28 Oct 2026 10:32 PM (IST)

आइसा अध्यक्ष नेहा बोरा ने चौथी बार भी शांति बाॅन्ड भरने से इनकार कर दिया और आरोपों से संबंधित अतिरिक्त ...और पढ़ें

आइसा अध्यक्ष नेहा बोरा का पीस बॉन्ड भरने से इनकार। फोटो: आर्काइव

आइसा अध्यक्ष नेहा बोरा का पीस बॉन्ड भरने से इनकार। फोटो: आर्काइव

HighLights

  1. नेहा बोरा ने चौथी बार शांति बांड भरने से इनकार किया।

  2. आरोपों से जुड़े अतिरिक्त दस्तावेज देने की मांग की।

  3. एसईएम कोर्ट ने पुलिस को दस्तावेज देने का निर्देश दिया।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। आइसा की अध्यक्ष नेहा बोरा ने चौथी बार भी शांति बनाए रखने संबंधी बॉन्ड भरने से इनकार कर दिया। उन्होंने पहले बाराखंभा रोड थाना पुलिस से उनके खिलाफ लगे आरोपों से संबंधित कुछ अन्य दस्तावेज मुहैया कराने की मांग की।

जिस पर एसईएम कोर्ट ने बाराखंभा रोड थाना पुलिस को उन्हें उक्त दस्तावेज मुहैया कराने के निर्देश दिए। मामले की अगली सुनवाई अब 20 नवंबर को होगी।

दस्तावेज मिलने तक बॉन्ड भरने से इनकार

मंदिर मार्ग स्थित स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (एसईएम) की कोर्ट ने नेहा बोरा को 28 अक्टूबर को शांति बनाए रखने संबंधी बॉन्ड भरने का निर्देश दिया था।

कोर्ट की तारीख पर नेहा बोरा दोपहर करीब तीन बजे कोर्ट में पेश तो हुईं, लेकिन उन्होंने पुलिस से कुछ अन्य दस्तावेज मुहैया कराने की मांग की।

नेहा बोरा द्वारा बॉन्ड न भरे जाने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी वह तीन बार बॉन्ड भरने से इनकार कर चुकी हैं।

हाई कोर्ट में भी दी थी चुनौती

पहली बार दिल्ली पुलिस द्वारा बॉन्ड भरने के लिए नोटिस जारी करने पर नेहा बोरा ने दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दे दी थी। हालांकि, हाईकोर्ट ने उनकी याचिका को खारिज करते हुए पुलिस के नोटिस को बरकरार रखा था।

हाईकोर्ट से झटका लगने के बाद, अगली तारीख पर भी उन्होंने अपने खिलाफ दर्ज मुकदमों और आरोपों से संबंधित दस्तावेज न मिलने का बहाना बनाकर बॉन्ड भरने से मना कर दिया था।

जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने नेहा बोरा पर लगे सभी आरोपों और दर्ज मुकदमों से जुड़े कई दस्तावेज उन्हें मुहैया करा दिए थे। जिसके बाद एसईएम कोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए 28 अक्टूबर की तारीख तय की थी।

यह भी पढ़ें- प्रदर्शनों से हुई परेशानी पर CJP से 50 करोड़ मुआवजा वसूलने की मांग, दिल्ली HC ने कहा- सुप्रीम कोर्ट जाइए