विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एयर इंडिया ने दिल्ली एयरपोर्ट T3 पर खोला ‘महाराजा लाउंज’, फर्स्ट और बिजनेस क्लास यात्रियों के लिए खास सुविधा

Published: Mon, 16 Feb 2026 07:24 PM (IST)Updated: Mon, 16 Feb 2026 08:11 PM (IST)

एअर इंडिया ने दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 3 पर 'महाराजा लाउंज' का उद्घाटन किया है। ...और पढ़ें

'एअर इंडिया' ने सोमवार को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पर महाराजा लाउंज के दरवाजे यात्रियों के लिए खोल दिए हैं।

'एअर इंडिया' ने सोमवार को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पर महाराजा लाउंज के दरवाजे यात्रियों के लिए खोल दिए हैं।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। भारतीय विमानन क्षेत्र में अपनी खोई हुई चमक वापस पाने की कोशिशों में जुटी 'एअर इंडिया' ने सोमवार को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पर महाराजा लाउंज के दरवाजे यात्रियों के लिए खोल दिए हैं। 16 फरवरी 2026 से यह लाउंज फर्स्ट क्लास, बिजनेस क्लास के यात्रियों के साथ-साथ महाराजा क्लब के प्लैटिनम और गोल्ड सदस्यों के लिए उपलब्ध होगा।

AI

भारतीय परंपरा की झलक

इसके अलावा स्टार एलायंस गोल्ड सदस्य भी इसका आनंद ले सकेंगे। इस अत्याधुनिक लाउंज का उद्घाटन टाटा संस और एअर इंडिया के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने किया। एअर इंडिया के मुताबिक यह लाउंज महज एक वेटिंग एरिया नहीं, बल्कि भारतीय परंपरा और आधुनिक विलासिता का एक अनूठा संगम है। इसमें कई खूबियां हैं...

AI1

  • टर्मिनल-3 के इंटरनेशनल पियर पर बना यह लाउंज 16,000 वर्ग फुट के विशाल क्षेत्र में फैला है।
  • इसमें एक साथ लगभग 300 मेहमानों के बैठने की व्यवस्था है।
  • लाउंज में आधुनिक यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
  • लाउंज के एक हिस्से में स्थित द एविएटर्स बार एयर इंडिया के गौरवशाली इतिहास को समर्पित है।

Air-India

  • इसकी छत का डिजाइन वर्ष 1932 में जेआरडी टाटा द्वारा उड़ाए गए पुस मोथ विमान के प्रोपेलर से प्रेरित है।
  • लाउंज में बना ग्लोबट्राटर स्टडी बिजनेस यात्रियों के लिए एक शांत वर्कस्पेस, जहां हाई-स्पीड कनेक्टिविटी और किताबों का बेहतरीन कलेक्शन मौजूद है।
  • लाउंज में बने सेरेनिटी एरिया लंबी यात्रा से पहले आराम चाहने वालों के लिए है। यहां खास रिक्लाइनर्स और शांतिपूर्ण माहौल दिया गया है।
  • यात्रियों के लिए लाउंज में स्लीप सूट्स है। यहां सोने की विशेष व्यवस्था, ताकि वे उड़ान से पहले तरोताजा हो सकें।
  • लाउंज में बना क्रिस्टल बार एक खास सेक्शन है। यहां प्रीमियम शैम्पेन और सिग्नेचर काॅकटेल्स परोसे जाएंगे।

AI2

बदल रही है एयर इंडिया की तस्वीर

चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के मुताबिक, यह लाउंज एयर इंडिया के कायाकल्प के सफर का एक अहम हिस्सा है। दिल्ली का यह फ्लैगशिप लाउंज इस श्रृंखला का पहला कदम है; आने वाले समय में भारत और विदेशों के प्रमुख हवाई अड्डों पर ऐसे ही 'न्यू-जेनरेशन' लाउंज बनाए जाएंगे। एयर इंडिया का लक्ष्य सिर्फ एक एयरलाइन बनना नहीं, बल्कि दुनिया को भारतीय मेहमाननवाजी का असली अनुभव कराना है।

यह भी पढ़ें- आईजीआई एयरपोर्ट टी-3 पर मचा हड़कंप, बैग में मिला मानव कंकाल जैसा ढांचा; सतर्क हुई एजेंसियां