ABVP का रामानुजन कॉलेज में NSUI पदाधिकारी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, सुरक्षित माहौल की मांग
दिल्ली के रामानुजन कॉलेज के बाहर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने एनएसयूआई पदाधिकारी अनस खान के खिलाफ छात्राओं की गरिमा और सुरक्षा से जुड़े गंभीर आरोपों को लेकर प्रदर्शन किया।
-1794473417245_m.webp)
ABVP के कार्यकर्ताओं ने छात्राओं की गरिमा और सुरक्षा के मुद्दे पर विरोध-प्रदर्शन किया। जागरण
HighLights
एबीवीपी ने रामानुजन कॉलेज में एनएसयूआई पदाधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन किया।
छात्राओं की गरिमा और सुरक्षा से जुड़े गंभीर आरोपों पर विरोध जताया।
कार्यकर्ताओं ने दोषी पर कार्रवाई और सुरक्षित माहौल की मांग की।
जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। डीयू दिल्ली के रामानुजन कॉलेज के बाहर गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने छात्राओं की गरिमा और सुरक्षा के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने 'एनएसयूआई मुर्दाबाद', 'अनस खान मुर्दाबाद' और 'शर्म करो, शर्म करो', 'महिलाओं के सम्मान में एबीवीपी मैदान में' जैसे नारे लगाकर अपना आक्रोश जताया।
प्रदर्शन एनएसयूआई पदाधिकारी अनस खान पर छात्राओं की गरिमा और सुरक्षा से जुड़े लगे गंभीर आरोपों के विरोध में किया गया। कार्यकर्ताओं न संबंधित पदाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है। उनका कहना था कि शिक्षण संस्थानों में छात्राओं का सम्मान और सुरक्षा सर्वोपरि होना चाहिए। ऐसे मामलों में जवाबदेही तय होनी चाहिए और छात्राओं को सुरक्षित माहौल मिलना चाहिए।

गौरतलब है कि गायक दिलजीत दोसांझ का अहमदाबाद में कंसर्ट होना था। इसमें शामिल होने के लिए छात्राओं को प्रवासी भारतीयों के साथ फ्लाइट से ले जाने का प्रस्ताव दिया गया था।
आरोप है कि इसके लिए छात्राओं को पैसे, उपहार और अन्य सुविधाओं का लालच भी दिया गया। वॉट्सएप चैट वायरल होने के बाद मामला विवादों में आ गया और छात्र संगठनों ने जांच की मांग उठाई है।