विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CJP के अभिजीत दिपके की फिर बढ़ सकती हैं मुश्किलें, बोले- तिरंगा मार्च करते ही लिए जा सकते हैं हिरासत में

Published: Fri, 16 Oct 2026 07:44 AM (IST)

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दावा किया है कि तिरंगा मार्च से पहले उन्हें हिरासत में लिया ...और पढ़ें

सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सीजेपी कानूनी सलाहकार रत्ना सिंह ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। पीटीआई

सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सीजेपी कानूनी सलाहकार रत्ना सिंह ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। पीटीआई

HighLights

  1. अभिजीत दीपके को तिरंगा मार्च से पहले हिरासत का डर।

  2. कनॉट प्लेस सेंट्रल पार्क दो दिनों के लिए बंद किया गया।

  3. दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन स्थल से दूर रहने की अपील की।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके को लेकर एक बार फिर बड़ी खबर सामने आ रही है कि उन्हें तिरंगा मार्च से पहले कभी भी हिरासत में लिया जा सकता है। दीपके ने खुद यह दावा किया है कि पुलिस उन पर कड़ी नजर रखे हुए है और उन्हें शुक्रवार सुबह तक हिरासत में लिया जा सकता है।

आज तिरंगा यात्रा का किया एलान

यह पूरा मामला शुक्रवार को कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में राष्ट्रीय ध्वज लहराकर प्रदर्शन करने के एलान से जुड़ा हुआ है। हालांकि, नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने सुरक्षा कारणों से इस पार्क को दो दिनों के लिए बंद करने का आदेश दे दिया है, जबकि दिल्ली पुलिस ने भी लोगों से इस जमावड़े से दूर रहने की अपील की है क्योंकि कनॉट प्लेस कोई अधिकृत प्रदर्शन स्थल नहीं है।

क्यों जेल में भेजे जा सकते हैं अभिजीत दीपके?

इसके बावजूद अभिजीत दीपके अपने रुख पर कायम हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस और सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने प्रशासन पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि देश में तिरंगा लहराना कोई अपराध नहीं है और अगर इसके लिए उन्हें जेल भी जाना पड़े, तो वे इसके लिए पूरी तरह तैयार हैं।

क्यों हो रहा सीजेपी का कई दिनों से प्रदर्शन

यह प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कथित वोट चोरी के आरोपों को लेकर हो रहा है। इसमें मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन (एसआईआर) में कथित अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए उनके इस्तीफे की मांग की जा रही है। इससे पहले सीजेपी के अन्य नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को भी जंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान श्योरिटी बांड का उल्लंघन करने के एवज में पांच दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेजा जा चुका है।

पुलिस ने कर रखी है कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

इस पूरे उठपटक के बीच दिल्ली पुलिस ने लोगों से इस इलाके से दूर रहने की अपील की है और निषेधाज्ञा का हवाला दिया है। ट्रैफिक पुलिस ने भी कई प्रमुख सड़कों पर यातायात प्रभावित होने की आशंका जताते हुए एडवाइजरी जारी की है। अधिकारियों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए ये कदम उठाए गए हैं। यात्रा को लेकर प्रशासन और आयोजकों के बीच समन्वय जारी है।

यह भी पढ़ें- सीजेपी का 'लहरा दो तिरंगा' मार्च आज, दीपके के आह्वान पर दिल्ली पुलिस अलर्ट; कनॉट प्लेस पर धारा 163 लागू

यह भी पढ़ें- 'सिर्फ 11 लोगों को मंजूरी, बाकी रहें दूर', कनॉट प्लेस में CJP के 'तिरंगा मार्च' पर दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी