'पब्लिसिटी के लिए थैंक्यू', रावण के साथ कॉकरोच का पुतला जलने पर अभिजीत दीपके का रिएक्शन
दिल्ली के पीतमपुरा में रावण के साथ 30 फीट ऊंचा कॉकरोच का पुतला दहन किया जाएगा। इस पर कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके का रिएक्शन आया है।

HighLights
दिल्ली के पीतमपुरा में कॉकरोच का 30 फीट ऊंचा पुतला दहन।
अभिजीत दीपके ने 'फ्री पब्लिसिटी' के लिए आभार व्यक्त किया।
रावण, कुंभकर्ण, मेघनाद के साथ जलेगा कॉकरोच का पुतला।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के पीतमपुरा में आज रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों के साथ कॉकरोच का 30 फीट ऊंचा पुतला भी दहन किया जाएगा। इस पर पहली बार कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके का रिएक्शन आया है।
अभिजीत ने इसके लिए धन्यवाद दिया है। अभिजीत ने न्यूज एजेंसी एएनआई के एक पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए लिखा, 'फ्री पब्लिसिटी के लिए धन्यवाद'।
Thank you for the free publicity.
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) October 20, 2026
क्यों हो रहा कॉकरोच के पुतले का दहन?
राजधानी दिल्ली में इस बार दशहरा पर्व पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले के साथ 30 फीट ऊंचे कॉकरोच के पुतले का भी दहन किया जाएगा। यह शुरूआत पीतमपुरा में श्री केशव रामलीला समिति की ओर से स्वच्छता का संदेश देने के उद्देश्य से की जा रही है। आयोजक समिति के मुताबिक, कॉकरोच का पुतला गंदगी और मैल का प्रतीक होगा।
इस फैसले के पीछे कोई राजनीतिक मंशा नहीं है। रामलीला में बुराई पर अच्छाई की जीत के संदेश के साथ स्वच्छता का महत्व भी बताया जाएगा। रावण की सेना में कॉकरोच को असुरों के रूप में दर्शाया जाएगा और इनका अंत किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब....', अभिजीत दीपके ने शेयर किया दिल्ली पुलिस के DCP का वीडियो, पुलिस ने दिया जवाब
