विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आस्था कुंज गैंगरेप केस: साकेत कोर्ट ने तीनों आरोपियों की न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ाई, CDR खंगाल रही पुलिस

By GouriEdited By: Kapil Kumar
Published: Fri, 09 Oct 2026 10:31 AM (GMT+05:30)

दिल्ली में आस्था कुंज सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस आरोपियों के मोबाइल की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) की जांच कर रही है।

साकेत कोर्ट, दिल्ली।

साकेत कोर्ट, दिल्ली।

HighLights

  1. पुलिस आस्था कुंज सामूहिक दुष्कर्म मामले में सीडीआर जांच पर केंद्रित है।

  2. साकेत कोर्ट ने तीनों आरोपियों की न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ाई।

  3. जांच अधिकारी ने सीडीआर की विस्तृत जांच के लिए अतिरिक्त समय मांगा।

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। दिल्ली में आस्था कुंज पार्क सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस आरोपियों के मोबाइल की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) की जांच कर रही है।

जांच के लिए अतिरिक्त समय की मांग पर साकेत कोर्ट ने तीनों आरोपियों हेमंत, मुकेश और आसिफ की न्यायिक हिरासत 14 दिन के लिए बढ़ा दी है।

विशेष पोक्सो न्यायाधीश स्वाति शर्मा ने पिछली हिरासत अवधि समाप्त होने के बाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पेश किए गए आरोपियों की हिरासत बढ़ाने का आदेश दिया।

न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ाई

सुनवाई के दौरान जांच अधिकारी ने अदालत में आवेदन देकर सीडीआर की आगे जांच के लिए हिरासत बढ़ाने की मांग की है। राज्य की ओर से पेश वरिष्ठ लोक अभियोजक वसी उर रहमान चौधरी ने कहा कि मामले की जांच अभी जारी है, इसलिए हिरासत बढ़ाना जरूरी है। इसके बाद अदालत ने तीनों आरोपितों की न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ा दी।

दिल्ली पुलिस ने तीनों को पोक्सो अधिनियम के तहत दर्ज मामले में गिरफ्तार किया था। तीनों हरियाणा के फरीदाबाद के रहने वाले हैं। इनमें से एक कानून की पढ़ाई कर रहा है।

वहीं, आसिफ के खिलाफ पुलिस टीम के सदस्यों की हत्या के प्रयास का एक अन्य मामला भी दर्ज है। उसे दिल्ली पुलिस की टीम के साथ मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया था।

यह भी पढ़ें- महिला सुरक्षा के फाइलों में दावे पूरे और जमीन पर सब अधूरे, आस्था कुंज पार्क में 12 दिन बाद भी लाइट न पहुंचा सकी MCD