पानी की कमी पर AAP का कटाक्ष, सौरभ भारद्वाज ने कहा- पूर्व एलजी से सलाह लें BJP
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली जल बोर्ड के समर एक्शन प्लान को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। आप ...और पढ़ें
-1774894502270_m.webp)
पानी की कमी को लेकर सौरभ भारद्वाज ने बीजेपी को दी सलाह।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के समर एक्शन प्लान को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। आप ने दिल्ली में पानी की कमी पर कहा है कि दिल्ली में पानी की कोई कमी नहीं है, सिर्फ प्रबंधन की कमी है।
आप ने भाजपा पर कटाक्ष किया है कि इसके लिए सरकार पूर्व एलजी वीके सक्सेना से सलाह ले। आप के दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आप सरकार के दौरान तत्कालीन एलजी वीके सक्सेना ही कहा करते थे कि दिल्ली में पानी की कमी नहीं है, सिर्फ सरकार को इसका प्रबंधन नहीं आता है।
बीजेपी को सिर्फ आप पर दोष मढ़ना है: सौरभ भारद्वाज
उन्होंने कहा कि जब दिल्ली में बहुत पानी है तो फिर भाजपा सरकार को बोरवेल के पानी की क्या जरूरत है? उन्होंने कहा कि सच तो ये है कि भाजपा को कोई काम नहीं करना है, सिर्फ आम आदमी पार्टी पर दोष मढ़कर जिम्मेदारी से भागना है।
