'नंबर तो सबका आएगा': दिल्ली जिमखाना क्लब मामले में 'AAP' की एंट्री, सौरभ भारद्वाज ने BJP पर साधा निशाना
दिल्ली जिमखाना क्लब को केंद्र सरकार द्वारा परिसर खाली करने के नोटिस के बाद राजनीति तेज हो गई है। आप ...और पढ़ें

सौरभ भारद्वाज ने BJP पर साधा निशाना। फाइल फोटो
HighLights
दिल्ली जिमखाना क्लब को केंद्र सरकार ने खाली करने का नोटिस दिया।
आप नेता सौरभ भारद्वाज ने भाजपा सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठाए।
भारद्वाज ने कहा, सरकार मनमाने ढंग से लोगों को उजाड़ रही है।
पीटीआई, नई दिल्ली। दिल्ली के प्रतिष्ठित दिल्ली जिमखाना क्लब को केंद्र सरकार द्वारा परिसर खाली करने के नोटिस दिए जाने के बाद राजनीति तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता में आने के बाद से भाजपा केवल लोगों को उजाड़ने का काम कर रही है।
नंबर तो सबका आएगा
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पहले गरीबों की बारी आई तो अमीरों ने चिंता नहीं की। इसके बाद दुकानदारों पर कार्रवाई हुई तो नौकरीपेशा लोग चुप रहे। अब बड़े अधिकारी, प्रोफेशनल और क्लब जाने वाले लोगों की बारी आ गई है। उन्होंने कहा कि “नंबर तो सबका आएगा।”
आप नेता ने आरोप लगाया कि सरकार बिना किसी संवेदनशीलता के मनमाने तरीके से कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि जब तक लोग दूसरों की परेशानियों को अपनी समस्या नहीं समझेंगे, तब तक सरकार इसी तरह एक-एक कर सभी को प्रभावित करती रहेगी।
VIDEO | Delhi: On Gymkhana club eviction notice, AAP leader Saurabh Bharadwaj (@Saurabh_MLAgk) says, “Ever since the Bharatiya Janata Party government came to power, they have only displaced people; they have not settled or rehabilitated anyone. Earlier, it was the turn of poor… pic.twitter.com/qmV0bDhwS8
— Press Trust of India (@PTI_News) May 23, 2026
सवाल पूछने से तय होगी जवाबदेही
उन्होंने कहा कि, जब लोग दूसरों के दुख-दर्द को लेकर सवाल पूछना शुरू करेंगे तभी सरकार की जवाबदेही तय होगी। वरना सरकार अपनी मर्जी से लोगों को उजाड़ती रहेगी।
दरअसल, केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा ढांचे को मजबूत करने का हवाला देते हुए दिल्ली जिमखाना क्लब को परिसर खाली करने का नोटिस दिया है। इस मुद्दे पर अब राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है।
