विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली पुलिस कमिश्नर से मिले 'आप' नेता, बस हादसे जुड़ा वीडियो सौंपा

By JP YadavEdited By:
Published: Wed, 22 Jul 2015 07:57 AM (IST)Updated: Wed, 22 Jul 2015 10:14 PM (IST)

आम आदमी पार्टी के नेता दिलीप पांडे पर बस चढ़ाने के प्रयास का आरोप लगाये जाने के बाद दिल्ली सरकार ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता दिलीप पांडे पर बस चढ़ाने के प्रयास का आरोप लगाये जाने के बाद दिल्ली सरकार और पुलिस के बीच बढ़ते टकराव को देखते हुए आम आदमी पार्टी के नेताओं ने दिल्ली के पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी से मुलाकात की।

बीएस बस्सी से मुलाकात के बाद आप नेता संजय सिंह ने कहा कि दिलीप पांडे ने पुलिस कमिश्नर को कल हुए हादसे के बारे में पूरी जानकारी दी है। हादसे से जुड़ी एक सीडी भी दिल्ली पुलिस कमिश्नर को सौंपी गई है। संजय सिंह ने कहा कि कमिश्नर ने उन्हें पूरे मामले की निष्पक्ष और शीघ्र जांच का आश्वासन दिया है।

बता दें कि इससे पहले दिल्ली पुलिस और आम आदमी पार्टी के बीच की तनातनी बढ़ती जा रही थी। आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता दिलीप पांडे ने दिल्ली पुलिस पर सनसनीखेज आरोप लगाया उन्होंने कहा कि मंगलवार की शाम दिल्ली पुलिस की बस उनको टक्कर मारने वाली थी। हालांकि, दिल्ली पुलिस इससे इनकार किया।

इस मामले की लिखित शिकायत राजेंद्र नगर थाने मे दी गई है। इस शिकायत में दिलीप पांडे ने कहा है कि मंगलवार शाम को मीनाक्षी मर्डर केस को लेकर आनंद पर्वत थाने मे प्रदर्शन कर रहे आप कार्यकर्ताओं को पुलिस हिरासत में लेकर राजेंद्र नगर थाने लाई थी।

आप नेता का आरोप है कि जब वे थाने के बाहर खड़े होकर मीडियाकर्मियों से बात कर रहे थे, तभी दिल्ली पुलिस की एक बस मेरी तरफ अनियंत्रित तरीके से आई। वहां खडे एक कार्यकर्ता ने मुझे धक्का मार कर बचा लिया, वरना हादसा हो सकता था।

वहीं दिल्ली पुलिस के मुताबिक, बस ड्राइवर का कहना है कि बस ढलान पर खड़ी थी। बस के हैंड ब्रेक में थोड़ी दिक्कत थी। इसके चलते बस ढलान से चलने लगी। ड्राइवर का यह भी कहना है कि उसने समय रहते ब्रेक लगा दी थी।

आप के वरिष्ठ नेता इस मसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मिलने का मन बना लिया है। इसके लिए बाकायदा समय भी मांगा गया है।