Move to Jagran APP

अश्लील CD से फर्जी डिग्री तक, 3 साल तक दागदार होता रहा केजरीवाल सरकार का दामन

सरकार के मंत्रियों से लेकर विधायकों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। इन आरोपों में कुछ मंत्री हटाए गए तो कुछ आज भी दिल्ली सरकार में हैं।

By JP YadavEdited By: Published: Tue, 13 Feb 2018 12:41 PM (IST)Updated: Wed, 14 Feb 2018 03:57 PM (IST)
अश्लील CD से फर्जी डिग्री तक, 3 साल तक दागदार होता रहा केजरीवाल सरकार का दामन
अश्लील CD से फर्जी डिग्री तक, 3 साल तक दागदार होता रहा केजरीवाल सरकार का दामन

नई दिल्ली (जेएनएन)। भ्रष्टाचार के खिलाफ रामलीला मैदान में हुए आंदोलन से जो आम आदमी पार्टी (आप) पैदा हुई थी, वह तीन साल के अंदर ही भ्रष्टाचार सहित विभिन्न आरोपों में घिर चुकी है। विधायकों से लेकर मंत्रियों तक पर गंभीर आरोप हैं। भ्रष्टाचार, चरित्र हनन से लेकर फर्जी डिग्री तक के आरोप लगे हैं। दिल्ली सरकार के इतिहास में शायद यह पहली सरकार होगी, जिसके मंत्री जेल गए हैं। आइए डालते हैं एक नजर, किस पर क्या हैं आरोप।

loksabha election banner

फर्जी डिग्री में फंसे जितेंद्र सिह तोमर

मार्च 2015 में फर्जी डिग्री के मामले में दिल्ली सरकार के तत्कालीन कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर फंसे। केजरीवाल सरकार के यह ऐसे विधायक हैं, जो मंत्री रहते हुए गिरफ्तार किए गए। तोमर पर फर्जी डिग्री रखने का आरोप है। तोमर के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश रचने समेत आइपीसी की कई धाराओं के तहत केस दर्ज है।

मंत्री पर भ्रष्टाचार का आरोप

दिल्ली सरकार में खाद्य आपूर्ति मंत्री रहे आसिम अहमद पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा। उन पर एक बिल्डर से छह लाख रुपये मांगने का आरोप था। दिल्ली के मटिया महल से विधायक आसिम अहमद को मंत्री पद से हटाया गया।

परिवहन मंत्री के पद से गोपाल राय ने दिया इस्तीफा

गोपाल राय ने दिल्ली में एप आधारित प्रीमियम बस सर्विस के घोटाले में घिरने के बाद जून 2016 में मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने इस्तीफे के पीछे स्वास्थ्य कारणों को वजह बताया।

रौब दिखाने में भी कम नहीं रहे आप नेता

दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन पर जुलाई 2016 में एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने बदसुलूकी करने का आरोप लगाया था। उन्होंने सत्येंद्र जैन के खिलाफ उपराज्यपाल को चिट्ठी लिखकर शिकायत की थी। 

मंत्री पर सेक्स स्कैंडल का आरोप

अगस्त 2016 में सेक्स स्कैंडल का आरोप तत्कालीन महिला एवं बाल विकास मंत्री संदीप कुमार पर लगा। संदीप कुमार की सेक्स सीडी 31 अगस्त 2016 की शाम सामने आई तो आम आदमी पार्टी में भूचाल आ गया। अपना गला फंसा देख मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आनन-फानन में मंत्री को बर्खास्त कर दिया।

उपमुख्यमंत्री सिसोदिया व मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ सीबीआइ जांच

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, मंत्री सत्येंद्र जैन पर सीबीआइ ने मुकदमे दर्ज किए हैं। विभिन्न मामलों की जांच चल रही है। सीबीआइ कई बार मंत्रियों के निवास और दिल्ली सचिवालय में दस्तक दे चुकी है। सत्येंद्र जैन के दस्तावेज सीबीआइ छापे में दिल्ली डेंटल काउंसिल के पूर्व रजिस्ट्रार डॉ. ऋषि राज के लॉकर से मिले।

अमानतुल्लाह खान

आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान पर साले की पत्नी ने छेड़खानी का केस दर्ज कराया। एक अन्य मामले में भी उनके खिलाफ शिकायत की गई। खान को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। इसके बाद भी पार्टी उन पर मेहरबान है।

मनोज कुमार

कोंडली के विधायक मनोज कुमार पर कथित धोखाधड़ी और जमीन हड़पने का मामला दर्ज किया गया था। इस पर आप ने कहा था कि केंद्र सरकार दिल्ली पुलिस का राजनीतिक इस्तेमाल कर रही है, लेकिन मनोज कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।

दिनेश मोहनिया

पार्टी के विधायक दिनेश मोहनिया को महिला से बदसुलूकी के आरोप में जून 2016 में प्रेस वार्ता के दौरान गिरफ्तार किया गया। उन पर एक महिला ने थप्पड़ मारने का आरोप लगाया था।

सुरेंद्र सिह कमांडो

पुलिस ने इस साल अगस्त में दिल्ली कैंट से विधायक सुरेंद्र सिह कमांडो को कथित तौर पर दिल्ली नगर निगम के एक कर्मचारी के साथ मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया था।

अखिलेशपति त्रिपाठी

मॉडल टाउन से विधायक अखिलेशपति त्रिपाठी को 2013 में दंगा भड़काने और आपराधिक धमकी देने के एक मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।

सोमनाथ भारती

विधायक सोमनाथ भारती की पत्नी लिपिका ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाया। लिपिका दिल्ली महिला आयोग के पास गईं। लिपिका ने सोमनाथ भारती पर जान से मारने की कोशिश व कुत्ते से हमला कराने का भी आरोप लगाया था। इस मामले में सोमनाथ को गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ेंः AAP सरकार के तीन सालः VIDEO विज्ञापन पर 'भगवान' ने लगाई रोक, केजरीवाल नाराज


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.