'AI नहीं, यह यमुना है' बनाम 'रेड कार्पेट' के दावे... दिल्ली में छठ पूजा के बीच यमुना के हालात पर AAP-BJP में टकराव
दिल्ली में छठ महापर्व और यमुना नदी में प्रदूषण को लेकर आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच सोशल मीडिया ...और पढ़ें
-1794806731709_m.webp)
यमुना नदी में दिखे सफेद झाग। ANI
HighLights
आप और बीजेपी में छठ पूजा, यमुना प्रदूषण पर जुबानी जंग।
बीजेपी ने आप पर छठ पर राजनीति करने का आरोप लगाया।
आप ने यमुना के झागदार पानी पर सीएम रेखा गुप्ता को घेरा।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Chhath Puja 2026: छठ महापर्व व यमुना में तैरते प्रदूषित रूपी झाग को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) में सोशल मीडिया पर जुबानी जंग तेज हो गई है।
एक तरफ बीजेपी की ओर से आरोप लगाया जा रहा है कि अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने अपने कार्यकाल में नदी किनारे होने वाले रीति-रिवाजों पर रोक लगाई थी। साथ ही आप पर अब राजनीति करने का भी आरोप लगाया है।
मनोज तिवारी का आरोप
दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी ने यमुना नदी के पानी की क्वालिटी पर विपक्ष की आलोचना को खारिज करते हुए कहा कि भक्त राष्ट्रीय राजधानी में मौजूदा तैयारियों से खुश हैं।
उन्होंने कहा, 'छठ पूजा मनाने के लिए अब तो व्यवस्था बहुत अच्छी है, लेकिन 2 साल पहले हालत ठीक नहीं थी। तिवारी ने कहा कि 2 साल पहले दिल्ली में यमुना घाट पर छठ पूजा मनाने पर रोक लगा दी गई थी।'

ये AI जनरेटेड वीडियो नहीं: आप
उधर, आम आदमी पार्टी ने अपने ऑफिशियल अकाउंट पर युमना का वीडियो शेयर करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा है। आप ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि यह AI जनरेटेड वीडियो नहीं है, बल्कि यमुना का हकीकत में ऐसा हाल है। जारी वीडियो में यमुना में प्रदूषित रूपी झाग दिख रहे हैं।
जहरीली यमुना, सफेद झाग और उसमें छठ मनाने को मजबूर श्रद्धालु! रेखा गुप्ता जी, क्या आपको शर्म आती है? https://t.co/O6HlQP1BZ7
— AAP (@AamAadmiParty) November 15, 2026
आम आदमी पार्टी ने अपनी पोस्ट में यह भी लिखा, 'जहरीली यमुना, सफेद झाग और उसमें छठ मनाने को मजबूर श्रद्धालु! सीएम रेखा गुप्ता, क्या आपको शर्म आती है? आप ने लिखा, 'रेखा गुप्ता सरकार के यमुना साफ करने का सफेद झूठ यहां बेनकाब हो जाता है!
सौरभ भारद्वाज ने क्या लिखा?
आम आदमी पार्टी ने कहा, 'छठ भक्तों को इस तरह जहरीले झाग के बीच छठ का महापर्व मनाना पड़ा।' दिल्ली आप चीफ सौरभ भारद्वाज ने भी यही वीडियो पोस्ट किया और कैप्शन लिखा कि 'बीजेपी राज में आज का वीडियो।'

सीएम रेखा गुप्ता ने X पर क्या लिखा?
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपने ऑफिशियल X अकाउंट पर लिखती हैं कि दिल्ली की आज की सुबह कितनी अलौकिक, कितनी दिव्य और कितनी सुंदर है। जैसे यमुना के पावन तट पर पूरा पूर्वांचल उतर आया हो। हाथी घाट पर हजारों पूर्वांचली परिवारजनों और छठव्रतियों के साथ उदीयमान सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित करने का सौभाग्य मिला।
उन्होंने लिखा कि हमारे पूर्वांचली परिवारजनों ने दिल्ली को केवल अपना घर ही नहीं बनाया, बल्कि अपनी संस्कृति और परंपराओं से इसे और भी समृद्ध किया है। आपकी आस्था का सम्मान करना, आपकी भावनाओं को समझना और छठी मइया की आराधना के लिए हर संभव सुविधा उपलब्ध कराना मेरे लिए केवल जिम्मेदारी नहीं, आत्मीयता का विषय है।
दिल्ली की आज की सुबह कितनी अलौकिक, कितनी दिव्य और कितनी सुंदर है! जैसे यमुना के पावन तट पर पूरा पूर्वांचल उतर आया हो! हाथी घाट पर हजारों पूर्वांचली परिवारजनों और छठव्रतियों के साथ उदीयमान सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित करने का सौभाग्य मिला। हमारे पूर्वांचली परिवारजनों ने दिल्ली को केवल अपना घर ही नहीं बनाया, बल्कि अपनी संस्कृति और परंपराओं से इसे और भी समृद्ध किया है। आपकी आस्था का सम्मान करना, आपकी भावनाओं को समझना और छठी मइया की आराधना के लिए हर संभव सुविधा उपलब्ध कराना मेरे लिए केवल जिम्मेदारी नहीं, आत्मीयता का विषय है। इस महापर्व को इतना दिव्य और भव्य बनाने में योगदान देने वाली सभी छठ पूजा समितियों, श्रद्धालुओं और पूरी टीम दिल्ली का हृदय से आभार। हमारा संकल्प है कि हर वर्ष छठ महापर्व और अधिक भव्य, सुंदर और सुविधापूर्ण बने। छठी मइया की कृपा हर परिवार पर बनी रहे। सबके जीवन में सुख, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि का उजाला फैले। जय छठी मइया! 🙏 #दिल्ली_में_दिव्य_भव्य_छठ
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) November 16, 2026
सीएम रेखा ने लिखा, 'इस महापर्व को इतना दिव्य और भव्य बनाने में योगदान देने वाली सभी छठ पूजा समितियों, श्रद्धालुओं और पूरी टीम दिल्ली का हृदय से आभार। हमारा संकल्प है कि हर वर्ष छठ महापर्व और अधिक भव्य, सुंदर और सुविधापूर्ण बने। छठी मइया की कृपा हर परिवार पर बनी रहे। सबके जीवन में सुख, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि का उजाला फैले।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।