विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली पुलिस को मिली आमिर शौकीन की 5 दिन की रिमांड, पूछताछ के लिए ले जाएगी गुजरात

Published: Sat, 24 Oct 2026 01:37 PM (GMT+05:30)

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने आमिर शौकीन को 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। उसे त्रिपुरा ...और पढ़ें

आमिर शौकीन को 5 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा। सोशल मीडिया

आमिर शौकीन को 5 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा। सोशल मीडिया

HighLights

  1. तीस हजारी कोर्ट ने आमिर शौकीन को 5 दिन की कस्टडी दी।

  2. नस्लीय टिप्पणी मामले में पुलिस ने शौकीन को गिरफ्तार किया था।

  3. अन्य आरोपियों की पहचान के लिए अहमदाबाद ले जाया जाएगा।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में तीस हजारी कोर्ट ने आमिर शौकीन को 5 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। दूसरे लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए शौकीन को अहमदाबाद ले जाया जाएगा।

बता दें कि पुलिस ने उसे एक वीडियो में त्रिपुरा के एक आदमी के खिलाफ कथित नस्लीय टिप्पणी के मामले में गिरफ्तार किया है।

त्रिपुरा के एक युवक के साथ नस्लीय दुर्व्यवहार और अपमानजनक हरकतें करने के आरोप में दिल्ली के सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर आमिर शौकीन को उत्तरी जिला पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

दिल्ली पुलिस ने वायरल वीडियो का स्वतः संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर कार्रवाई की। आमिर सदर बाजार इलाके का बदमाश है। यह पहले भी मारपीट के कई मामलों में शामिल रहा है।

दिल्ली पुलिस की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस यूनिट भी इस वीडियो की जांच कर रही है। इससे पहले दिल्ली पुलिस की पूर्वोत्तर विशेष पुलिस इकाई (स्पूनर) ने आईएफएसओ को पत्र लिखकर वीडियो की जांच करने को कहा था।

वीडियो की केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री ने की निंदा

इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुए इस वीडियो की चारों तरफ तीखी आलोचना हुई है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कंटेंट क्रिएटर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी।