Move to Jagran APP

संपत्ति विवाद में रिश्तेदार ने कैंची घोंपकर कर दी युवक की हत्या, गिरफ्तार

गांधी नगर इलाके में संपत्ति विवाद में रिश्तेदार ने एक युवक की कैंची घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो आरोपित ने बचने के लिए पड़ोसी के घर की छत पर छलांग लगा दी जिससे वह भी बुरी तरह से घायल हो गया। मृतक की पहचान आफताब आलम के रूप में हुई है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Mar 2021 08:18 PM (IST)Updated: Fri, 05 Mar 2021 08:18 PM (IST)
संपत्ति विवाद में रिश्तेदार ने कैंची घोंपकर कर दी युवक की हत्या, गिरफ्तार
संपत्ति विवाद में रिश्तेदार ने कैंची घोंपकर कर दी युवक की हत्या, गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली :

loksabha election banner

गांधी नगर इलाके में संपत्ति विवाद में रिश्तेदार ने एक युवक की कैंची घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो आरोपित ने बचने के लिए पड़ोसी के घर की छत पर छलांग लगा दी, जिससे वह भी बुरी तरह से घायल हो गया। मृतक की पहचान आफताब आलम के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपित राशिद को स्वामी दयानंद अस्पताल में भर्ती करवाया, बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार आफताब मूल रूप से बिहार के अररिया जिले के वार्ड लाटखरीद के रहने वाले थे। करीब आठ महीने पहले वह गांव से दिल्ली आए थे, अपने भाई मेहताब व गांव के अन्य लोगों के साथ गांधी नगर के अजीत नगर में किराये पर रह रहे थे। आफताब सिलाई का काम करते थे। उनके परिवार में पिता जाबूल, मां अंजुम व अन्य सदस्य हैं। मृतक और आरोपित आपस में रिश्तेदार हैं। मृतक के परिवार का आरोपित के परिवार से गांव में एक संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। आफताब के परिवार के सदस्य ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले आरोपित राशिद व उसका भाई वसीम काम की तलाश में गांव से अजीत नगर आ गए, वह भी गांव के लोगों के साथ किराये पर रहने लगे। बृहस्पतिवार रात करीब 12 बजे आफताब और राशिद मकान की छत पर थे, बाकी लोग नीचे कमरे में थे। उसी दौरान संपत्ति विवाद को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई, बात इतनी बढ़ी की राशिद ने पहले आफताब को जमकर पीटा और उसके बाद कैंची से कई वार कर उसकी हत्या कर दी। आफताब के साथियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी, पुलिस जब मौके पर पहुंची तो आरोपित ने पड़ोसी की छत पर छलांग लगा दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.