दिल्ली के नरेला में जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की 17 गाड़ियां
बाहरी दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। सुबह 7:45 बजे ...और पढ़ें
HighLights
नरेला औद्योगिक क्षेत्र की जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग।
सुबह 7:45 बजे सूचना, 17 दमकल गाड़ियां मौके पर।
कोई हताहत नहीं, शॉर्ट-सर्किट की आशंका।
संवाद सहयोगी, बाहरी दिल्ली। बाहरी दिल्ली में नरेला औद्योगिक क्षेत्र की जूता फैक्ट्री में शुक्रवार सुबह भीषण आग लग गई। इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नही है।
दमकल विभाग के मुताबिक, सुबह 7:45 बजे आग लगने की सूचना मिली। अभी तक 17 गाड़ियों को मौके पर भेजा जा चुका है। स्थानीय पुलिस, राहत व बचाव कार्य के लिए कई टीम व कैट्स एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गई हैं।
-1776405172028.jpg)
आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। आग शॉर्ट-सर्किट की आशंका जताई जा रही है।
