66 साल का भगोड़ा बुजुर्ग बदमाश गिरफ्तार
बदरपुर थाना पुलिस ने 66 साल के बुजुर्ग भगोड़े बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है।
By JagranEdited By: Published: Wed, 15 Jul 2020 01:42 AM (IST)Updated: Wed, 15 Jul 2020 01:42 AM (IST)
जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली :
बदरपुर थाना पुलिस ने 66 साल के बुजुर्ग भगोड़े बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान खजूरी खास निवासी मनू उर्फ मुनफ के तौर पर हुई है। आरोपी के खिलाफ सेंधमारी के कई मामले दर्ज हैं। पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने अपने सहयोगी के साथ मिल कर जामिया नगर में सेंधमारी की थी। उसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। पर सुनवाई के दौरान उसे बेल मिल गई थी, जिसके बाद से वह फरार चल रहा था। साल 2018 में अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें