विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'24 घंटे बिना फोन-वाईफाई के रहना...', जमानत मिलते ही अभिजीत दीपके ने शेयर किया मीम

Published: Sat, 17 Oct 2026 06:39 PM (IST)

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके को े24 घंटे बाद हिरासत से सर्शत जमानत दे दी गई है। बाहर निकलते ही उन्होंंने सोशल मीडिया पर मीम शेयर किया।

हिरासत से निकलने के बाद अभिजीत दीपके, फोटो-एएनआई।

हिरासत से निकलने के बाद अभिजीत दीपके, फोटो-एएनआई।

HighLights

  1. हिरासत से बाहर आते ही शेयर किया मीम।

  2. अपने 'भाईयों' का इंतजार कर रहे दीपके।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में प्रस्तावित तिरंगा मार्च के सिलसिले में गिरफ्तार सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके को शनिवार को अदालत ने शर्तों के साथ जमानत दे दी।

हिरासत में  24 घंटे तक रहने के बाद दीपके बाहर आए और उन्होंने बाहर आते ही अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया।

सोशल मीडिया पर शेयर किया मीम्म

दीपके ने अपने एक्स अकाउंट से बॉलीवुड की हिट फिल्म 'वीर-जारा' से जुड़ा एक फोटो शेयर करते हुए लिखा कि 24 घंटे तक बिना वाईफाई और फोन के जेल में रहने के बाद बाहर आने पर कैसा लगता है ?

 

पांच दिनों की न्यायिक हिरासत में दास और रांका

दीपके ने अपनी पोस्ट में यह भी लिखा कि अब वह अपने भाइयों का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि दिल्ली पुलिस ने सोमवार को सीजेपी नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किया था।

पुलिस का कहना था कि निर्धारित जगह की अनुमति नदीं दी गई है, इसके बाद भी ये नेता उस जगह पर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। हिरासत में लिए जाने के बाद दास और रांका को पांच दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं दीपके को सशर्त जमानत दे दी गई है।

150 प्रदर्शनकारियों को किया गया डिटेन

बता दें कि अभिजीत दीपके को दिल्ली की अदालत ने कुछ शर्तों पर जमानत दी है। उनसे एक 'पीस बॉन्ड' पर हस्ताक्षर करवाने के बाद उन्हें रिहा किया गया है। कनॉट प्लेस पर शुक्रवार को आयोजित सीजेपी के तिरंगा मार्च के दौरान लगभग 150 प्रदर्शनारियों को हिरासत में लिया गया है। 

यह भी पढ़ें- दिल्ली सरकार दे रही फ्री सोलर पैनल, 20 दिन में 77 हजार आवेदन; 5 साल तक मेंटेनेंस खर्च भी जीरो