'दिल्ली, हरियाणा और पंजाब बनेगा खालिस्तान...'; MCD मेयर ऑफिस, कोर्ट और रेलवे स्टेशनों को उड़ाने की धमकी
दिल्ली में मेयर कार्यालय, अदालतों और रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। 'खालिस्तान नेशनल आर्मी' ने ...और पढ़ें

दिल्ली में मेयर ऑफिस, कोर्ट और रेवले स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी। फोटो: एआई जनरेटेड

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली मेयर कार्यालय, कोर्ट और रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ईमेल के जरिये 'खालिस्तान नेशनल आर्मी' ने धमकी दी है। जिसमें कहा गया कि दिल्ली, हरियाणा और पंजाब खालिस्तान बनेगा।
ईमेल में लिखा है कि 'न हिंदू, न हिंदुस्तान, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब बनेगा खालिस्तान' इसके साथ ही रेलवे स्टेशनों, म्युनिसिपल ऑफिसों और अदालतों का जिक्र करते बम धमाकों की की चेतावनी दी गई है।
3 से 6 जून के बीच धमाकों की धमकी
ईमेल में 3 से 5 जून 2026 के बीच म्युनिसिपल कार्यालयों, मेयर कार्यालयों और जिला अदालतों को निशाना बनाया जाएगा। वहीं 6 जून 2026 को रेलवे स्टेशनों और रेलवे ट्रैकों पर IED तथा ग्रेनेड हमलों की धमक दी गई है।

'अपने बच्चों को बचाओ, कोई भी रेल...'
इसके अलावा लिखा है कि 'अपने बच्चे बचाओ, कोई भी रेल में सफर न करो' इस तरह की चेतावनी देते हुए लोगों में भय बनाने की कोशिश भी की गई है।
सेना की कार्रवाई पर कहा- बदला, बदला, बदला...
ईमेल में 'बदला, बदला, बदला' शब्दों का बार-बार प्रयोग किया गया है। साथ ही 6 जून 1984 का उल्लेख करते हुए भिंडरांवाले से जुड़ा एक संदेश भी शामिल है, इसके साथ ही दरबार साहिब पर भारतीय सेना की कार्रवाई का बदला लेने की बात कही गई है।
ईमेल में धमकी देने वालों में Eng. Guranakh Singh, Dr. Gurnivair Singh और अन्य नाम शामिल हैं। हालांकि इन नामों की पुष्टि नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली-काठमांडु कनेक्टिविटी की अहम कड़ी पर ब्रेक, रक्सौल का पुल अब भी अधूरा
यह भी पढ़ें- बीसीडी चुनावों में गड़बड़ियों से जुड़ी याचिका पर सुनवाई पूरी, दिल्ली हाई कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला
