विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बीसीडी चुनावों में गड़बड़ियों से जुड़ी याचिका पर सुनवाई पूरी, दिल्ली हाई कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

Published: Mon, 01 Jun 2026 01:59 PM (GMT+05:30)

दिल्ली हाई कोर्ट ने बार काउंसिल ऑफ दिल्ली (बीसीडी) चुनावों में गड़बड़ियों के आरोपों से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई पूरी कर ली है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. दिल्ली हाई कोर्ट ने सुनवाई पूरी की।

  2. बीसीडी चुनाव गड़बड़ी याचिकाओं पर फैसला सुरक्षित।

  3. वोटों की गिनती की वीडियो रिकॉर्डिंग जांची गई।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। बार काउंसिल ऑफ दिल्ली (बीसीडी) के चुनावों में गड़बड़ियों के आरोपों से जुड़ी विभिन्न याचिकाओं पर दिल्ली हाई कोर्ट ने सोमवार को सुनवाई पूरी कर ली। अदालत ने सभी पक्षों को सुनने के बाद कहा कि मामले पर निर्णय सुनाया जाएगा।

इस दौरान आधा दर्जन से अधिक अधिवक्ताओं ने अपने तर्कों को पेश किया। अदालत ने वोटों की गिनती की प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग की भी जांच की। 18 मई को सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश के बाद इन मामलों को हाई कोर्ट की एक विशेष बेंच को सौंपा गया था।

सुप्रीम कोर्ट ने मामले से जुड़ी याचिकाओं को दिल्ली हाई कोर्ट की एक विशेष बेंच को स्थानांतरित कर दिया था। याचिका में आरोप लगाया गया था कि छेड़छाड़ किए गए बैलेट पेपर भी गिने जा रहे हैं। तो सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में हाई कोर्ट का निर्णय आने तक बैलेट पेपर की गिनती पर रोक लगा दी थी।