Move to Jagran APP

DU 2nd Cut Off : 43 हजार आवेदन में तीन हजार ने लिया दाखिला, बड़ी संख्या में छात्रों के आवेदन रद

DU 2nd Cut Off डीयू स्नातक पाठ्यक्रमों में दूसरे कटआफ से दाखिले हो रहे हैं। दाखिले के दूसरे दिन 43 हजार से अधिक छात्रों ने आवेदन किया। दाखिला समिति की डीन प्रोफेसर पिंकी शर्मा ने बताया कि इन दो दिनों में 43 412 छात्रों ने आवेदन किया।

By Pradeep ChauhanEdited By: Published: Wed, 13 Oct 2021 06:45 AM (IST)Updated: Wed, 13 Oct 2021 08:04 AM (IST)
DU 2nd Cut Off : 43 हजार आवेदन में तीन हजार ने लिया दाखिला, बड़ी संख्या में छात्रों के आवेदन रद
डीयू स्नातक पाठ्यक्रमों में दूसरे कटआफ से दाखिले हो रहे हैं। प्रतीकात्मक तस्वीर।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। DU Admission 2021: डीयू स्नातक पाठ्यक्रमों में दूसरे कटआफ से दाखिले हो रहे हैं। दाखिले के दूसरे दिन 43 हजार से अधिक छात्रों ने आवेदन किया। दाखिला समिति की डीन प्रोफेसर पिंकी शर्मा ने बताया कि इन दो दिनों में 43, 412 छात्रों ने आवेदन किया। प्राचार्य अब तक 10, 593 छात्रों का आवेदन मंजूर कर चुके हैं। जबकि दूसरे दिन 3213 छात्रों ने शुल्क जमा कर दाखिला लिया। बुधवार को आवेदन का अंतिम दिन है।

loksabha election banner

सीटें भरने की कगार पर: डीयू के कई कालेजों में बीकाम, बीए प्रोग्राम के विभिन्न पाठ्यक्रमों समेत राजनीति विज्ञान, इतिहास, अर्थशास्त्र आदि की सीटें भरने की कगार पर हैं। आर्यभट्ट कालेज प्रशासन ने बताया कि राजनीति विज्ञान में दाखिला बंद हो चुका है। 65 सीटों पर अब तक 117 दाखिले हो चुके हैं। इस पाठ्यक्रम में ओबीसी की सीटें भी इक्का दुक्का खाली है। यही नहीं तीन दाखिले के बाद अंग्रेजी पाठ्यक्रम की सीटें भी भर जाएंगी। गणित का भी कमोबेश यही हाल है। राजधानी कालेज के बीए आनर्स इकोनामिक्स में भी सीटें भरने की कगार पर हैं। 57 सीटों पर अब तक 28 से अधिक दाखिले हो चुके हैं। बीए प्रोग्राम(अर्थशास्त्र और गणित) की 30 सीटों पर 23 दाखिले हुए हैं। कालेज प्रशासन की मानें तो बीए प्रोग्राम  की 21 सीटों पर 15 दाखिले हुए हैं। कालिंदी कालेज में कुल 932 छात्रों ने आवेदन किया। बीए प्रोग्राम के विभिन्न पाठ्यक्रमों में 259 से अधिक दाखिले हुए।

50 फीसद से अधिक आवेदन रद: दाखिले के आंकड़ों पर गौर करें तो बड़ी संख्या में छात्रों के दाखिले रद हुए हैं। आर्यभट्ट कालेज में पहले एवं दूसरे कटआफ के दो दिनों के दाखिले मिलाकर 1300 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 686 आवेदन रद किए गए हैं। दूसरे कटआफ के दूसरे दिन कालेज को 253 आवेदन प्राप्त हुए। प्राचार्य ने 80 आवेदन मंजूर किए जबकि 173 आवेदन रद किए गए।

इसके पीछे कारण बताते हुए आर्यभट्ट कालेज प्रशासन ने बताया कि छात्र कटआफ कैलकुलेट नहीं कर पा रहे हैं। बड़ी संख्या में ऐसे छात्र आवेदन कर रहे हैं जो कटआफ के तहत दाखिले के पात्र है ही नहीं। इसलिए दाखिला नामंजूर करना पड़ रहा है। महाराजा अग्रसेन कालेज में भी बड़ी संख्या में दाखिला रद करना पड़ा है। अंग्रेजी पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए दूसरे दिन 59 छात्रों ने आवेदन किए जिसमें से 26 रद करना पड़ा।

महाराजा अग्रसेन कालेज के पाठ्यक्रमों का आंकड़ा

  • पाठ्यक्रम      आवेदन                                              रद किया गया
  • अंग्रेजी             59                                                                26
  • पत्रकारिता        38                                                                  20
  • बीकाम आनर्स    68                                                                 20
  • गणित               32                                                                 17
  • फिजिकल साइंस विद कंप्यूटर साइंस  22                                       13
  • बीए प्रोग्राम(कंप्यूटर एप्लीकेशन और इतिहास)   10                         9
  • बीए प्रोग्राम (कंप्यूटर एप्लीकेशन और राजनीति विज्ञान)  9                 8

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.